Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्णिया में नीट-यूजी अनियमितता मामले में सीबीआई ने दर्ज की नयी प्राथमिकी

admin by admin
January 15, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के पूर्णिया में नीट-यूजी, 2024 के चार परीक्षार्थियों द्वारा किए गए कथित फर्जीवाड़े के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने राज्य सरकार के अनुरोध पर बिहार पुलिस से जांच का जिम्मा ले लिया है।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिछले साल पांच मई को आयोजित प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के केंद्रों में से एक एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि अभ्यर्थियों के ‘बायोमेट्रिक्स’ से पता चला है कि चार वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे।

प्राथमिकी के अनुसार, भोजपुर का नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार की जगह, जालौर (राजस्थान) का कमलेश कुमार सीवान के धीरज प्रकाश की जगह, बेगुसराय का सौरभ कुमार सीतामढ़ी के तथागत कुमार की जगह और सीतामढ़ी का मयंक चौधरी मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार सिंह की जगह परीक्षा में बैठा।

सीबीआई ने सभी आठों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आयोजित की जाती है।

पांच मई, 2024 को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी केंद्र भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

बिहार पुलिस ने कथित पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की। मामला जल्द ही बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी, जिसने बिहार समेत विभिन्न राज्यों से जांच की जिम्मेदारी लेते हुए कई प्राथमिकियां दर्ज कीं। एजेंसी ने पिछले साल 23 जून को मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज की थी।

Tags: सीबीआई ने दर्ज की नयी प्राथमिकी
Previous Post

South korea: राष्ट्रपति गिरफ्तार, देश में लागू किया था मार्शल लॉ, जानें पूरा मामला

Next Post

केरल:फ्रीजर में ले जाने से ठीक पहले चमत्कारिक रूप से जिंदा हुआ व्यक्ति, आईसीयू में सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी

Related Posts

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
Next Post

केरल:फ्रीजर में ले जाने से ठीक पहले चमत्कारिक रूप से जिंदा हुआ व्यक्ति, आईसीयू में सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी

Recent Posts

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group