Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया: दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

admin by admin
January 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बलिया, बिहार सीमा के समीप कोटवा नारायनपुर गांव में नववर्ष के पहले दिन दो युवकों की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी प्रशांत गुप्ता (23) व गोलू वर्मा (24) कनुवान मार्ग पर स्थित दुकान से बीयर खरीदने गए थे कि इसी दौरान उनकी वहां किसी व्यक्ति से कहासुनी व मारपीट हो गई। इसके बाद धारदार कुल्हाड़ी से प्रहार कर प्रशांत व गोलू की हत्या कर दी गयी।

प्रशांत पटना में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था तथा अपने दो वर्ष के बेटे अयांश का जन्म दिन मनाने गांव आया हुआ था ।

घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को कोटवा कस्बे की दुकानें बंद रहीं तथा ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। भारी सुरक्षा प्रबन्ध के मध्य बृहस्पतिवार की रात्रि दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर शिवम राय, बिट्टू यादव, प्रियांशु राय और रुदेश राय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें काम में लगी थीं।

इस दौरान बघौता पुलिया के पास मौजूद पुलिस की टीम को सूचना मिली कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी शिवम राय रामगढ़ – टूटवारी मार्ग की तरफ से पैदल आ रहा है ।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर एक व्यक्ति को बघौता पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया गया तो उसने जवाब में पुलिस टीम को निशाना बनाकर तमंचे से गोली चलाई गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।

घायल ने अपना नाम शिवम राय बताया। पुलिस के अनुसार, उसने एक जनवरी को प्रज्ञा स्कूल,ग्राम नरायनपुर के पास अपने साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की है।

आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा हत्या के दौरान प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई। घायल शिवम को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Previous Post

मुजफ्फरनगर: छह वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Next Post

कुछ लोगों के बालों, नाखूनों की वृद्धि तेज क्यों होती है?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

कुछ लोगों के बालों, नाखूनों की वृद्धि तेज क्यों होती है?

Recent Posts

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group