Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

व्हाइट हाउस ने ‘इस्लामोफोबिया’ का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय रणनीति की जारी

admin by admin
December 13, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

वाशिंगटन,  (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) से निपटने के लिए पहली राष्ट्रीय रणनीति की घोषणा करते हुए 100 से अधिक ऐसे कदमों की सूची जारी की है जिन्हें संघीय अधिकारी मुसलमानों और अरब अमेरिकियों के विरूद्ध नफरत, पक्षपात भेदभाव पर अंकुश लगाने के लिए उठा सकते हैं।

इससे पहले यहूदी-विरोधी भावना से निपटने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई 2023 में ऐसी ही योजना पेश की थी, क्योंकि अमेरिकी यहूदियों के प्रति नफरत और भेदभाव की आशंकाएं बढ़ रही थीं।

अधिकारियों ने ‘इस्लामोफोबिया’ योजना पर महीनों तक काम किया तथा बृहस्पतिवार को इसे जारी किया गया। बाइडन के राष्ट्रपति पद छोड़ने से पांच सप्ताह पहले यह योजना आयी है- जिसका अर्थ है कि योजना का कार्यान्वयन काफी हद तक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प निर्भर करता है। यदि उनका प्रशासन ऐसा करने का फैसला करता है तो यह योजना कार्यान्वित हो पाएगी।

रणनीति की घोषणा करते हुए एक बयान में बाइडन प्रशासन ने लिखा, ‘‘ पिछले साल यह पहल और जरूरी हो गयी क्योंकि अमेरिकी मुसलमानों एवं अरब समुदायों के विरूद्ध खतरे बढ़ गये।’’

उसमें फलस्तीन मूल के छह वर्षीय अमेरिकी मुस्लिम लड़के वादी अल्फायोमी की हत्या का जिक्र किया गया है। अक्टूबर, 2023 में उसकी हत्या कर दी गयी गयी। योजना में उन कदमों का जिक्र है जिन्हें कार्यकारी शाखा उठा सकती हैं।

रणनीति की चार बुनियादी प्राथमिकताएं हैं: मुसलमानों और अरबों के विरुद्ध नफरत के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा इन समुदायों की विरासत को व्यापक रूप से मान्यता देना; उनकी सुरक्षा और संरक्षा में व्यापक सुधार करना; मुसलमानों और अरबों के विरुद्ध भेदभाव को रोकने के लिए कार्य करके उनके धार्मिक रीति-रिवाजों को उचित रूप से समायोजित करना; तथा घृणा का मुकाबला करने के लिए समुदायों के बीच एकजुटता को प्रोत्साहित करना।

इनमें से कई लक्ष्य उन लक्ष्यों के समान हैं जिन्हें बाइडन प्रशासन ने यहूदी-विरोधी भावना के असर को कम करने के लिए अपनी योजना में रखा था। इसमें विशेष रूप से सुरक्षा और संरक्षा में सुधार लाने और समुदायों के बीच एकजुटता बनाने पर जोर देना शामिल है।

Tags: मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय रणनीति की जारी
Previous Post

सर्दी में क्यों होती है जुकाम होने की अधिक संभावना, स्वास्थ्य नर्स ने बताए कारण

Next Post

अयोध्या में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान में एक्सपायर्ड 42 बोतल सॉस व 393 पैकेट खाद्य मसाले कराये नष्ट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान में एक्सपायर्ड 42 बोतल सॉस व 393 पैकेट खाद्य मसाले कराये नष्ट

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group