Saturday, May 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत, 56 घंटे के प्रयासों के बाद निकाला गया शव

admin by admin
December 12, 2024
in देश
0

जयपुर, प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों की अथक मेहनत के बावजूद बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे को सकुशल नहीं निकाला जा सकता। लगातार 56 घंटे की कोशिश के बाद बुधवार देर रात जब वे बच्चे के पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

नांगल राजावतान के उपखंड अधिकारी यशवंत मीणा के मुताबिक, बच्चे का आज पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना दौसा जिले के कालीखाड़ गांव में सोमवार दोपहर हुई जब पांच साल का आर्यन खेत में खेल रहा था और अपनी मां के सामने ही गलती से खुले बोरवेल में गिर गया।

अपने खेत में रोजाना की तरह काम कर रही गुड्डी देवी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा पल भर में 150 फुट गहरे बोरवेल में फंस जाएगा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले तो आर्यन उस गड्ढे में समा चुका था जो अंततः उसके लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हुआ।

बचाव अभियान के दौरान गुड्डी देवी बार-बार बेहोश हो रही थी और होश में आने पर अपने बेटे के बारे में पूछती रही। उसके पिता उस पल को कोस रहे थे जब उन्होंने तीन साल पहले यह बोरवेल खोदा था, जो कभी शुरू नहीं हो सका। उनके ही खेत में खुला बोरवेल बच्चे की मौत का कारण बन गया।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर को घटना के एक घंटे बाद शुरू हुआ बचाव अभियान 56 घंटे बाद आर्यन का शव निकालने के साथ खत्म हुआ। घटनास्थल पर लगातार डेरा डाले लोगों को उम्मीद थी कि बच्चे को बचा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर से मंगाई गई ड्रिलिंग मशीनों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ स्थानीय लोगों के प्रयासों से खुदाई का काम पूरा हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया, “अभियान में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले रस्सी फेंक कर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस बीच बोरवेल के पास ही खुले मैदान में खुदाई का काम शुरू हुआ, ताकि आर्यन को बाहर निकालने के लिए 150 फुट गहरी सुरंग बनाई जा सके।

उन्होंने बताया कि आर्यन को पर्याप्त ऑक्सीजन मिले, इसके लिए ऑक्सीजन पाइप डाली गई और उसकी हरकतों को देखने के लिए कैमरा भी लगाया गया, लेकिन भूमिगत पानी के कारण बच्चे की हरकतों पर लगातार नजर रखना संभव नहीं था।

खुदाई के काम के बीच कुछ स्थानीय लोग रस्सी और अन्य उपकरणों की मदद से उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। आखिरकार कल रात बच्चे को उस बोरवेल से बाहर निकाला गया जिसमें वह गिरा था। हालांकि सभी की उम्मीदें तब टूट गईं जब जिला अस्पताल के डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे को बाहर निकाले जाने के समय वहां लोगों की भारी भीड़ थी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बच्चे को तुरंत ‘एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ से लैस एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सभी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags: प्रयासों के बाद निकाला गया शव
Previous Post

AI इंजीनियर की आत्महत्या का मामला: पीड़ित की सास जौनपुर स्थित अपने घर से हुईं फरार

Next Post

उच्चतम न्यायालय: अगले आदेश तक उपासना स्थलों से संबंधित वाद पर सुनवाई या आदेश पारित करने पर रोक

Next Post

उच्चतम न्यायालय: अगले आदेश तक उपासना स्थलों से संबंधित वाद पर सुनवाई या आदेश पारित करने पर रोक

Recent Posts

  • सुलतानपुर में रिकवरी एजेंट से लूट; चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ बंगाल में भाजपा शासन का नया दौर शुरू
  • IPL 2026, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स से आगे निकलने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस
  • झांसी: ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार, सिपाही बर्खास्त
  • आरओ-एआरओ भर्ती 2023: उच्च न्यायालय ने चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण पर लगाई रोक

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

सुलतानपुर में रिकवरी एजेंट से लूट; चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुलतानपुर में रिकवरी एजेंट से लूट; चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ बंगाल में भाजपा शासन का नया दौर शुरू

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ बंगाल में भाजपा शासन का नया दौर शुरू

May 9, 2026
IPL 2026, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स से आगे निकलने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस

IPL 2026, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स से आगे निकलने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस

May 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in