Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में वैज्ञानिक के नाबालिग बेटे ने जांच को गुमराह करने के बाद मां की हत्या की बात कबूली

admin by admin
December 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले में एक वैज्ञानिक के नाबालिग बेटे ने यहां अपने घर पर अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की है। इससे पहले लड़के ने अपने पिता और पुलिस जांच को गुमराह करते हुए दावा किया था कि उसकी मां की मौत दुर्घटनावश गिरने से हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को आरती वर्मा की उस वक्त मौत हो गई थी जब 11वीं में पढ़ने वाले उनके बेटे ने उन्हें धक्का दे दिया था और उनका सिर दीवार से जा टकरा था। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्तृत जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया, ‘दो घंटे की पूछताछ के बाद किशोर ने स्वीकार किया कि उसने बहस के दौरान अपनी मां को धक्का दे दिया था जिससे उनके सिर में घातक चोट लग गई थी। उन्होंने बताया कि आरती के पति राम मिलन चेन्नई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में सहायक वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हैं और उन्होंने तीन दिसंबर की शाम को अपनी पत्नी को फोन किया।

श्रीवास्तव ने बताया कि जब दो दिन तक फोन बंद रहा तो उन्होंने सात दिसंबर को अपनी साली ज्ञांती देवी को घर जाने के लिए कहा लेकिन घर बाहर से बंद था। अगली शाम गोरखपुर लौटने पर राम मिलन ने अपनी पत्नी का शव फर्श पर पड़ा पाया।

पुलिस ने बताया कि उनका बेटा शिव मंदिर के पास मिला और उसने शुरूआत में पुलिस और अपने पिता को बताया कि उसकी मां की मौत गिरने से हुई है।

पुलिस ने बताया कि किशोर ने दावा किया कि घबराहट के कारण उसने घर को बाहर से बंद कर दिया और चार दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके बयान में विरोधाभास पाया गया,साथ ही दो अलग-अलग जगहों पर खून के धब्बे पाए गए जो संकेत देते हैं कि शव को घसीटा गया था। इन सब बातों से संदेह पैदा हुआ। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह भी पुष्टि हुई की घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया। पुलिस ने कहा कि लड़के के कमरे की तलाशी के दौरान 500, 200 और 100 रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ पूछताछ के दौरान लड़के ने मंगलवार शाम को कबूल किया कि तीन दिसंबर की सुबह उसकी मां ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा था। जब उसने मना किया तो उनके बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और उसकी मां ने झल्लाहट में उस पर पैसे फेंके।

पुलिस के मुताबिक, ‘‘ गुस्से में आकर उसने अपनी मां को धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर में जानलेवा चोट आई। पुलिस ने बताया कि किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

Tags: मां की हत्या की बात कबूली
Previous Post

हाथरस बलात्कार-हत्या मामला: पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे राहुल

Next Post

आजमगढ़: जहरीली शराब कांड में सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post

आजमगढ़: जहरीली शराब कांड में सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

Recent Posts

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group