Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

admin by admin
December 4, 2024
in देश, राजनीति
0

मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके तीसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बुधवार को विधान भवन में हुई विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि फडणवीस (54) को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

बैठक में भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य और केंद्र में ‘‘डबल इंजन की सरकार’’ विकास को बढ़ावा देगी।

फडणवीस ने उन पर भरोसा जताने के लिए भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया और कहा कि 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए मंत्र ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ के कारण हुई।

विधान भवन में हुई बैठक में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक से पहले यहां हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शीर्ष पद के लिए फडणवीस के नाम पर मुहर लगी।

फडणवीस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अपने सहयोगियों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीट का भारी बहुमत है।

फडणवीस ने मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से दक्षिण मुंबई में स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की, जो पिछले सप्ताह दिल्ली में सरकार गठन के लिए हुई चर्चा के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा है कि यह समारोह महाराष्ट्र के लिए एक ‘‘ऐतिहासिक क्षण’’ होगा जिसमें 42,000 लोग हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नौ से 10 केंद्रीय मंत्री,19 मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 वीवीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्तियों) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

Tags: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
Previous Post

सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर व्यक्ति ने गोली चलाई, आरोपी को पकड़ा

Next Post

वाराणसी: कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में नमाज के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने पर सात लोगों को हिरासत में

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

वाराणसी: कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में नमाज के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने पर सात लोगों को हिरासत में

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group