Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति 204 सीट पर आगे, एमवीए 47 पर

admin by admin
November 23, 2024
in देश, राजनीति
0

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं।

वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन की भारी जीत का संकेत देते हुए टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना में महायुति 212 सीट पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 111 सीट पर, शिवसेना 58 और राकांपा 35 सीट पर आगे है।

एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार नौ सीट पर, कांग्रेस 20 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 18 सीट पर आगे है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार मतगणना के पहले दौर में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे।

निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के अंत में शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,053 मतों से आगे हैं।

फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से 2,246 वोट से और पवार बारामती सीट पर 3,759 वोट से आगे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पहले दौर की मतगणना के अंत में साकोली निर्वाचन क्षेत्र से 344 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट पर 495 मतों से आगे हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर विधानसभा सीट पर 1,831 मतों से पीछे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पहले दौर की मतगणना के अंत में कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,590 मतों से पीछे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

Tags: महायुति 204 सीट पर आगे
Previous Post

सहारनपुर के प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों से गाड़ी की सफाई कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Next Post

बिजनौर में कार पेड़ से टकराई; एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और तीन अन्य घायल

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

बिजनौर में कार पेड़ से टकराई; एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और तीन अन्य घायल

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group