Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक सपा और कांग्रेस ने नहीं की एक भी संयुक्त रैली!?

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

admin by admin
November 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। खास बात यह रही कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के नेताओं ने एक भी संयुक्त रैली नहीं की।

हालांकि दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘सब ठीक है’ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के महाराष्ट्र तथा झारखंड विधानसभा चुनाव में ‘व्यस्त’ होने के चलते उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान वे सपा नेताओं के साथ मंच साझा नहीं कर पाये।

हालांकि, सपा-कांग्रेस गठबंधन के पटरी पर होने के दावे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन उपचुनाव के लिए प्रचार से गायब था। ऐसा इसलिये क्योंकि सपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे से मदद लेने के लिए तैयार नहीं थे।

रालोद के प्रान्तीय अध्यक्ष रामाशीष राय ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”समाजवादी पार्टी को छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा था। कांग्रेस भी दिखाई नहीं दे रही थी, क्योंकि न तो उसने सपा को कोई मदद दी और न ही सपा उनसे कोई मदद लेने को तैयार थी।”

कांग्रेस ने 24 अक्टूबर को उपचुनावों से अलग रहने का फैसला किया था और 25 अक्टूबर को सभी नौ विधानसभा सीट पर समन्वय समितियों की घोषणा की थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके ‘पीछे हटने’ के कदम के बावजूद उसके कार्यकर्ता सभी नौ सीट पर उपचुनाव लड़ रहे सपा के उम्मीदवारों का समर्थन करें।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने महाराष्ट्र से फोन पर ‘पीटीआई—भाषा’ से कहा, ”हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी सीट पर सपा का पूरा समर्थन किया, लेकिन अगर आप दोनों दलों के नेताओं के उपचुनावों के दौरान मंच साझा नहीं करने के बारे में पूछना चाहते हैं तो इसका कारण यह है कि हममें से ज्यादातर नेता महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे थे।”

सपा के उपचुनाव अभियान की अगुवाई पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा राम गोपाल यादव तथा शिवपाल यादव ने की। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, ”जो लोग हमारे गठबंधन को लेकर तरह—तरह की बातें कर रहे हैं, उनके लिये मैं कहना चाहूंगा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सब कुछ ठीक है। कांग्रेस ने समन्वय समितियां बनाई थीं और इससे आपसी तालमेल बनाने में मदद मिली। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार में नेताओं के व्यस्त होने की वजह से उत्तर प्रदेश में नौ सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोनों दलों के नेताओं की कोई संयुक्त रैली नहीं हो सकी।”

चौधरी ने कहा, ”संयुक्त रैलियां नहीं होने का अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही हो रहे हैं। मुझे लगता है कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के बीच समन्वय ठीक था।

कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा, ”यह सच है कि हमारे कार्यकर्ता चाहते थे कि पार्टी चुनाव लड़ें, लेकिन साथ ही हमारा बड़ा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि हमारा गठबंधन भाजपा को हराए। इसीलिए उपचुनाव से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन किया।

इससे पहले, कांग्रेस के 24 अक्टूबर के उपचुनाव न लड़ने के फैसले पर काफी चर्चा हुई थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में गठबंधन को कुल 43 सीट (सपा 37 और कांग्रेस छह सीटें) पर जबर्दस्त सफलता मिलने के बावजूद कांग्रेस का ‘उपचुनाव से पीछे हटना’ हरियाणा विधानसभा चुनाव में उसकी अप्रत्याशित हार के बाद हुआ था।

हरियाणा के नतीजों के तुरंत बाद सपा ने उत्तर प्रदेश की कुछ सीट पर एकतरफा उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। इनमें वे सीट भी शामिल थीं जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करना चाहती थी।

कांग्रेस के पूर्व नेता नदीम अशरफ जायसी ने कांग्रेस के उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ”इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रमित हो गए हैं। पहले आप उपचुनाव वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन आयोजित करते हैं, फिर अचानक चुनाव से हटने से पहले यह धारणा बनाते हैं कि दोनों गठबंधन सहयोगी बराबर की संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह बहुत भ्रमित करने वाला है।

Tags: नहीं की एक भी संयुक्त रैली!?
Previous Post

PMO का अधिकारी बता ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया

Next Post

अयोध्या: वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, 36 घंटे बाद भी आरपीएफ नही लगा सकी अराजक तत्त्वों का सुराग

Related Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
Next Post

अयोध्या: वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, 36 घंटे बाद भी आरपीएफ नही लगा सकी अराजक तत्त्वों का सुराग

Recent Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group