Friday, April 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झारखंड में मोदी: रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा, भाजपा इससे खिलवाड़ नहीं होने देगी

admin by admin
November 13, 2024
in देश, राजनीति
0

देवघर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा को ‘सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण’ मुद्दा करार दिया और लोगों को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार इनकी सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

देवघर जिले के सारठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए। झामुमो सरकार ने अदालत में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है।’’

प्रधानमंत्री ने झारखंड में अपने चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान वह जहां भी गए, हर जगह ‘विदेशियों की घुसपैठ’ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है। अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है।’’

मोदी ने बुधवार को झारखंड में पहले चरण के तहत जारी मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि ‘रोटी-बेटी और माटी’ को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए इस चुनाव में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राजग की सरकार संथाल की और झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामूहिक एकता को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको सावधान करने आया हूं, आपको जगाने आया हूं। आपको ज्यादा सावधान रहना है और याद रखना है कि एक हैं तो सेफ (सुरक्षित) हैं। पिछली लगभग सभी चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा बुलंद किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था।’ उन्होंने कहा कि लेकिन तब एससी, एसटी और ओबीसी की एकजुटता के कारण वे बुरी तरह चुनाव हार गए और तब से आज तक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आज भी जिन राज्यों में एससी, एसटी और ओबीसी की आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है।

Tags: भाजपा इससे खिलवाड़ नहीं होने देगी
Previous Post

केंद्र ने कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश जारी किए

Next Post

अपना घर हो, अपना आंगन हो: 95 पन्नों के फैसले की शुरूआत न्यायमूर्ति गवई ने कवि की इन पंक्तियों से की

Next Post

अपना घर हो, अपना आंगन हो: 95 पन्नों के फैसले की शुरूआत न्यायमूर्ति गवई ने कवि की इन पंक्तियों से की

Recent Posts

  • Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई
  • Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री
  • ट्रंप ने नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नाव को ‘गोली मारने’ का दिया आदेश
  • होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
  • यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी; इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से किया टॉप

Recent Comments

  1. vidalista farmacia online on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. cenforce 100mg vs viagra on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  3. super vidalista uses on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  4. cialis heart health on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  5. most effective sildenafil on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई

Ayodhya: अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, शिवदासपुर, बिरौली, गंजा की 450 बिस्वा जमीन पर कार्रवाई

April 23, 2026
Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री

Ayodhya: भाजपा नेता आशीष शर्मा, अग्निकांड पीड़ितों से मिले, बांटी राहत सामग्री

April 23, 2026
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप ने नौसेना को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नाव को ‘गोली मारने’ का दिया आदेश

April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in