Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच सांप्रदायिक हिंसा : मुख्‍य साजिशकर्ता समेत छह और आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
November 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्र नामक युवक की हत्या के आरोप में रविवार को पुलिस ने कथित मुख्य साजिशकर्ता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हिंसा में अब तक दोनों पक्षों से कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार आरोपियों सैफ अली, जावेद व शोएब की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ल ने रविवार शाम संवाददाताओं को बताया कि पिछले माह 13 अक्टूबर को कस्बा महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान षड्यंत्र के तहत राम गोपाल मिश्र (22) की हत्या कर दी गयी। इसके बाद तोड़फोड़ भी की गई थी।

उन्होंने बताया कि महाराजगंज कस्बे में आगजनी, लूट व तोड़फोड़ की घटना को लेकर थाना हरदी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। उनके मुताबिक, घटना की जांच के लिए गठित टीम ने क्षेत्र की तमाम दुकानों व मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त वीडियो साक्ष्य व अन्य तकनीकी व डिजिटल साक्ष्य जुटाए।

उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में महाराजगंज निवासी 52 वर्षीय शकील अहमद उर्फ बब्लू का नाम सामने आया था। शुक्ल ने बताया कि इसके अलावा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में संलिप्त मोहम्मद इरफान (29), फरहान रजा (24), हसीब (33), तौसीफ (25) व नूरानी (28) के नाम सामने आए।

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा इन सभी छह आरोपियों को आज गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर अदालत के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की विवेचना के क्रम में महाराजगंज निवासी सैफ अली, जावेद व शोएब की भी घटना में संलिप्तता का पता चला है और ये तीनों फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए कथित मुख्य साजिशकर्ता शकील अहमद पर पहले भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस सूत्र ने बताया कि महराजगंज से 19 लोगों को पूछताछ के लिए हरदी पुलिस ने हिरासत में लिया था, पूछताछ के बाद उक्त छः लोगों को गिरफ्तार कर शेष को छोड़ दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ‘‘शकील अहमद ने 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल करने की साजिश रची थी। उसने यहां तक ​​तय कर लिया था कि अगर किसी की हत्या भी करनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेगा।

बहराइच में बीती 13 अक्टूबर को हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में तेज़ आवाज़ में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बीच गोली चलने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्र (22) की मौत हो गयी थी।

इसके पश्चात महसी, महाराजगंज व बहराइच शहर में 13 व 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। लोगों ने घरों, दुकानों, शोरूम व अस्पताल आदि में तोड़फोड़ व आगजनी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान किया जिसमें मीडिया कर्मियों समेत लोग घायल हुए।

पुलिस ने हिंसा से संबंधित घटनाओं को लेकर दोनों पक्ष की ओर से कुल 15 मुकदमे दर्ज किए थे। एसपी ने बताया कि जिले व महसी महराजगंज क्षेत्र के हालात अब पूरी तरह से सामान्य हैं। क्षेत्र में एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Tags: मुख्‍य साजिशकर्ता समेत छह
Previous Post

बिहार के मधुबनी में बिना वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Next Post

मुजफ्फरनगर में छह वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में छह वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Recent Posts

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group