अयोध्या, रुदौली नगर के रामनगर कॉलोनी के इंटर के छात्र ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली के राम नगर कालोनी में शिक्षा मित्र संगीता सिंह अपने परिवार के साथ रहती है। पति फौज में नोकरी करते है। बीती रात आकांक्षा स्कूल भिटरिया बाराबंकी में इंटर का छात्र बेटा सूर्यांश सिंह उम्र 16 वर्ष छत पर सोने चला गया।सुबह सूर्यांश की लाश कमरे में लटकती पाई गई। चचेरे मामा शंकर बख्श सिंह ने बताया मूल रूप से गाजीपुर कोटवा सड़क बाराबंकी के पैतृक गांव परिजन शव लेकर चले गए।
चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।