कोलकाता, सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर स्पिरिचुअल स्पीकर जया किशोरी एक महंगे बैंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में जया किशोरी एयरपोर्ट पर देखी गईं, जिसमें वो दो लाख के बैग के साथ नजर आई, जिसके बाद यूजर उनके भौतिकवाद और मोह को लेकर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
एयरपोर्ट पर जया के हाथ में मशहूर कंपनी डियोर का एक बैग था। इतना ही नहीं इस बैग को चमड़े का बताया जा रहा है और यूजर इस पर जमकर बवाल काट रहे हैं। इसी बीच अब इस मामले को लेकर जया किशोरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
https://twitter.com/DrJain21/status/1849673761433231514
कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि, “वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी। जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ मोह माया है। पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो।
जया किशोरी ने आगे कहा कि, मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं? मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं एक सामान्य घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जया किशोरी को चमड़े का बैंग यूज करने पर खूब ट्रोल कर रहे है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये चमड़े का बैग किस जीव की चमड़ी से बना है, लेकिन ये चमड़े का है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि डियो के बुक टोट ब्रांड का ये बैग चमड़े का ही बनता है।
यूजर कह रहे हैं कि अपने उपदेश में जया किशोरी गाय को मां मानने का आग्रह करती हैं और मांस से बनी वस्तुओं के बहिष्कार करने के लिए लोगों को कहती हैं, लेकिन वो खुद गाय के चमड़े से बने बैग को ले जा रही है।
#WATCH | Kolkata: On the controversy over carrying an expensive handbag, Spiritual orator Jaya Kishori says, "The bag is a customised bag. There is no leather in it and customised means that you can get it made as per your wish. That is why my name is also written on it. I have… pic.twitter.com/TCRlumJ2R4
— ANI (@ANI) October 29, 2024








