Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या दीपोत्सव-2024: 28 लाख दीपों से जगमग होगी, तैयारी अंतिम चरण में

admin by admin
October 29, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में बुधवार को ‘दीपोत्सव-2024’ में अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगी और इसके लिए तैयारियां चरम पर हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यालय ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर ”सबका उत्सव-अयोध्‍या दीपोत्‍सव” नारे के साथ एक पोस्ट में कहा ”दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं… दीये लगाए जा रहे हैं… कलाकारों के लेजर, साउंड, ड्रोन शो का ट्रायल जारी है।

अयोध्या में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का यह आठवां साल है। इसकी शुरुआत 2017 में उप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हुई। इस बार अयोध्या में सरयू तट के घाटों पर 28 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्रतिष्ठा की गयी। रामलला के मंदिर में इस बार एक खास तरह का दीपक जलाने की योजना है। नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पहली दीपावली के लिए भव्य और ‘पर्यावरण के अनुकूल’ तैयारियां चल रही हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मंदिर भवन के परिसर में विशेष मोम के दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे कार्बन का कम से कम उत्सर्जन होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस दीपोत्सव में राम नगरी में अध्यात्म, परंपरा व संस्कृति का संगम दिखेगा। 30 अक्टूबर को रामकथा पार्क स्थित मुख्य मंच पर उत्तराखंड की रामलीला के साथ छह देशों… म्यांमा, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।

दीपोत्सव पर अन्य राज्यों के कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। इसमें मध्य प्रदेश की निधि चौरसिया की टीम बधावा पर, असम की सनहल देवी बीहू पर, महाराष्ट्र की श्रद्धा लावणी पर, तेलंगाना के श्रीधर विश्वकर्मा गुसादी पर, झारखंड के सृष्टिधर महतो व टीम छाऊ नृत्य पर, बिहार की महिमा झिझिंया पर, राजस्थान की ममता देवी कालबेलिया/घूमर लोक नृत्य पर, जम्मू के मोहम्मद यसीन और उनकी टीम रउफ लोकनृत्य पर प्रस्तुति देंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पशुधन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाएगा। सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। 28 लाख दीये सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे, जिसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीयों को सजाने के लिए 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ये खास दीपक मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख से सुरक्षित रखेंगे और इनसे लम्बे वक्त तक रोशनी भी मिलेगी।

राज्‍य के सूचना विभाग ने इस पूरे आयोजन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को दूरदर्शन व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा।

अयोध्‍या के जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि नगर में 20 जगहों पर एलईडी वाल और एलईडी वैन की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या कोतवाली, हनुमानगढ़ी, वाल्मीकि भवन, पोस्ट आफिस, तुलसी स्मारक भवन, कारसेवकपुरम, मीडिया सेन्टर, टेढ़ी बाजार चौराहा, रेलवे स्टेशन, विद्या कुंड, साकेत पेट्रोल पंप, दीनबन्धु नेत्रालय कार्यशाला, हनुमान गुफा के पास एलईडी वाल लग चुकी हैं।

उनके अनुसार बस स्टैंड, सहादतगंज, नाका, देवकाली बाईपास, साकेत, उदया सहित अन्य स्थानों पर एलईडी वैन को खड़ा कराया जाएगा। शहर के मार्गों को फूलों की लड़ियों और आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने त्योहारों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक बैठक की और खास तौर से अयोध्या की चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिये। डीजीपी ने अयोध्या के सभी धर्मशालाओं, होटल, ढाबों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और सभी प्रमुख स्थानों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 मार्ग बंद कर दिए हैं।

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि राम की पैड़ी से जुड़ी 17 सड़कों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है और सिर्फ पास धारकों को ही इन रास्तों से गुजरने की अनुमति होगी। सभी 17 सम्पर्क मार्गों पर एक-एक दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात किये गये हैं।

इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अयोध्या की सीमाएं मंगलवार को ही सील कर दी जाएंगी। दीपोत्सव के मद्देनजर यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिये एक विस्तृत योजना तैयार की है। वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजने की व्यवस्था 29 अक्टूबर की सुबह से 31 अक्टूबर की देर रात तक लागू रहेगी।

लखनऊ से अयोध्या आने वाले वाहनों को बाराबंकी में जरवल रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। गोंडा और बलरामपुर से अयोध्या आने वाले वाहनों को मनकापुर से लखनऊ की तरफ मोड़ा जाएगा।

इलाहाबाद, सुलतानपुर, अमेठी और रायबरेली से अयोध्या आने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से आंबेडकर नगर होते हुए बस्ती और गोरखपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। गोरखपुर और बस्ती से अयोध्या आने वाले वाहनों को अंबेडकर नगर के कलवारी टांडा से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की ओर मोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नैयर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कार्ययोजना और अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नैयर ने पत्रकारों को बताया कि आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एटीएस, एसटीएफ और सीआरपीएफ के दो सौ कमांडो राम मंदिर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा करेंगे।

Tags: 28 लाख दीपों से जगमग होगी
Previous Post

प्रतापगढ़ में शंटिंग के दौरान ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Next Post

Watch, गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों और जज में झड़प; केस की सुनवाई के दौरान हुई झड़प

Related Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post

Watch, गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों और जज में झड़प; केस की सुनवाई के दौरान हुई झड़प

Recent Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group