महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इस बीच राजनीतिक दल और गठबंधन के बीच सीटों का बँटवारा भी शुरू हो चुका है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
दरअसल समाजवादी पार्टी भी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए वह इंडिया गठबंधन के स्थापित कर रहे थे। लेकिन सपा जकिन सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करना चाहती थी उन सीटों पर शिवसेना और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में 12 सीटें मांग रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार अगर सपा को पांच सीटें भी मिलती है तो वह गठबंधन में शामिल होने को तैयार है। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने साफ कहा है कि हम चुनाव लड़ेंगे। नाराज अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी के प्रदेश (महाराष्ट्र) अध्यक्ष फैसला करेंगे।
पहले हम गठबंधन में रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन अगर वे (महाविकास अघाड़ी) हमें गठबंधन में नहीं रखेंगे, तो हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां हमें वोट मिलेंगे या जहां हमारा संगठन काम कर रहा है। हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिनसे गठबंधन को नुकसान नहीं होगा। राजनीति में कुर्बानी के लिए कोई जगह नहीं है।
गौरतलब है कि, जिन पांच सीटों पर सपा ने दावेदारी की है, उनमें से तीन पर महाविकास अघाड़ी ने प्रत्याशी खड़े कर दिए है। समाजवादी पार्टी ने धुले सिटी, भिवंडी पूर्व, मानखुर्द, भिवंडी पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल सीट मांगी थी।
शिवसेना UBT ने धुले सिटी से अनिल कोटे को उम्मीदवार बना दिया तो वहीं कांग्रेस ने मालेगांव सेंट्रल से एजाज बेग और भिवंडी वेस्ट से दयानंद मोतीराम को प्रत्याशी घोषित कर दिया।


