Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही: दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट के मामले में उप निरीक्षक व ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा

admin by admin
October 26, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

भदोही जिले में 15 अगस्त को डॉक्टर भीम राव आंबेडकर समिति द्वारा निकाले गए जुलूस का विरोध करने और इसमें शामिल लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में यहां की एक विशेष अदालत के निर्देश पर एक पुलिस उप निरीक्षक और ग्राम प्रधान समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में 15 अगस्त को आज़ादी का जश्न मनाने के लिए डॉ भीम राव आंबेडकर समिति के सुनील कुमार गौतम, रमेश, राम राज, सितम और कुछ अन्य ग्रामीणों ने राष्ट्रीय झंडा लेकर जुलूस निकाला था।

उन्होंने दावा किया कि जुलूस का विरोध करते हुए गांव के प्रधान अशोक कुमार, प्रेम शंकर और महेंद्र ने मारपीट कर जुलूस को खदेड़ दिया था और समारोह स्थल पर तोड़फोड़ की।

पांडेय के मुताबिक, पीड़ित लोगों का आरोप है कि उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव उर्फ़ पहलवान की मौजूदगी में ग्राम प्रधान और उसके साथी उन्हें (पीड़ितों को) उनके घर से खींच कर थाने लाए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए थाने में सबको पीटा गया। घटना के अगले दिन यानी 16 अगस्त को समिति के सुनील, गौतम, रमेश, राम राज और सितम को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया ज़मानत मिलने के बाद घायल पांचों व्यक्तियों ने मेडिकल जांच कराने और मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन किसी भी स्तर से पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद समिति ने अदालत की शरण ली।

पांडेय ने बताया सुनील ने 28 अगस्त को एक याचिका विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) अदालत में दाखिल की जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 17 अक्टूबर को उप निरीक्षक प्रमोद यादव, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, प्रेमशंकर और महेंद्र के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

Tags: उप निरीक्षक व ग्राम प्रधान
Previous Post

अमेठी में जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Next Post

उच्च न्यायालय ने कहा, हर नग्न पेंटिंग अश्लील नहीं होती; सूजा और पदमसी की कलाकृतियां लौटाने का आदेश

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post

उच्च न्यायालय ने कहा, हर नग्न पेंटिंग अश्लील नहीं होती; सूजा और पदमसी की कलाकृतियां लौटाने का आदेश

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group