Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा के प्रतिष्ठित चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

admin by admin
October 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा जिले में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक, चिकित्सा जांच केंद्र के प्रबंधक तथा कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व लापरवाही से कार्य करते हुए किसी के जीवन को संकट में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के कहला तेंदुआ निवासी महेश कुमार की तहरीर पर बुधवार को एक निजी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. टी.एस. भोसले, अस्पताल प्रबंधक और सभी कर्मचारियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पाठक के मुताबिक प्राथमिकी में कहा गया है कि महेश ने अपने बेटे शक्ति (18) को 12 फरवरी 2024 को असहनीय पेट दर्द की शिकायत होने पर जिला मुख्यालय पर एक प्रतिष्ठित संस्थान के पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. क्षितिज सरन से इलाज कराया था।

शिकायत के अनुसार, चिकित्सक ने मरीज का एमआरसीपी कराने को कहा जिसके बाद एक निजी केंद्र पर बेटे की जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त की।

प्राथमिकी में कहा गया कि रिपोर्ट को देखने पर चिकित्सक सरन ने बताया कि उनका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और इसका इलाज लंबा है लेकिन ठीक हो जाएगा। इसमें कहा गया कि बेटे को दवा से कोई खास राहत नहीं मिली तो उन्होंने कई अन्य चिकित्सकों को भी दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

प्राथमिकी के अनुसार, महेश ने 15 मार्च को पीजीआई लखनऊ के डॉ. रजनीश सिंह से संपर्क किया और उन्हें शक्ति की जांच रिपोर्ट दिखाई जिसे जांचने के बाद उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट शक्ति की न होकर किसी राम मिलन गोस्वामी (62) की है।

महेश ने जांच केंद्र से संपर्क कर दूसरी रिपोर्ट हासिल की जिसे फिर डॉ. रजनीश सिंह को दिखाया गया तो उन्होंने यह रिपोर्ट भी राम मिलन गोस्वामी की ही बताई।

महेश ने शिकायत में आरोप लगाया कि गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने अनुचित दवाइयां लिखीं, जिससे शक्ति का जीवन संकट में पड़ गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण में अदालत के आदेश पर बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 336 (लापरवाही से किसी की जान को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्योंकि यह अपराध इस साल एक जुलाई से पहले का है इसलिए इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के बजाय भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बीच, इस संबंध में सेंटर के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं ऐसा केवल परेशान करने के लिए किया गया है।

Tags: खिलाफ मुकदमा
Previous Post

सुलतानपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अधिवक्ता की मौत

Next Post

सभी नौ सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार ‘साइकिल’ निशान पर चुनाव लड़ेंगे

Related Posts

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

सभी नौ सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार ‘साइकिल’ निशान पर चुनाव लड़ेंगे

Recent Posts

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group