Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तीस उड़ानों में बम की धमकी मिली, इंडिगो की तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया

admin by admin
October 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित करीब 30 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की सोमवार रात धमकी मिली और जेद्दा जाने वाली ‘इंडिगो’ की तीन उड़ानों को सऊदी अरब एवं कतर के हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि जिन उड़ानों में बम होने की धमकी मिली हैं, उनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं।

पिछले करीब एक सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 120 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली हैं।

‘इंडिगो’ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इंडिगो की 10 उड़ान को सुरक्षा संबंधी अलर्ट प्राप्त हुए जिसके बाद संबंधित विमानों से यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया है।

उड़ान संख्या 6ई 77 (बेंगलुरु से जेद्दा) को दोहा, 6ई 65 (कोझिकोड से जेद्दा) को रियाद और 6ई 63 (दिल्ली से जेद्दा) को मदीना की ओर मोड़ दिया गया। जेद्दा, रियाद और मदीना सऊदी अरब के शहर हैं और दोहा कतर की राजधानी है।

विमानन कंपनी की ओर से जारी अलग-अलग बयानों के अनुसार, इंडिगो की जिन अन्य उड़ानों को धमकियां मिली हैं, उनमें 6ई 83 (दिल्ली से दम्माम), 6ई 18 (इस्तांबुल से मुंबई), 6ई 12 (इस्तांबुल से दिल्ली), 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75, (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात कम से कम 30 विमानों को बम की धमकी मिली।

‘एअर इंडिया’ के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सोमवार को संचालित विमानन कंपनी की कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया और नियामक प्राधिकारियों एवं सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के अनुसार, सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।

विमानन कंपनी ने उन उड़ानों की संख्या नहीं बताई है या अन्य जानकारी नहीं दी है जिनमें बम होने की धमकियां मिली थीं।

‘विस्तारा’ के प्रवक्ता ने भी बताया कि सोमवार को संचालित उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा संबंधी धमकियां मिलीं।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने संबंधित प्राधिकारियों को तत्काल सूचित किया तथा हम उनके निर्देशानुसार सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा था कि बम की धमकियां भले ही अफवाह हों, लेकिन ऐसी चीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

इस बीच, सरकार विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिनमें ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘उड़ान-निषिद्ध’ सूची में डालना शामिल है।

सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और ‘नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैर-कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982’ में संशोधन करने की योजना बना रही है जिसके तहत विमान के जमीन पर होने के दौरान अपराधों के संबंध में अदालत के आदेश के बिना जांच शुरू की जा सकती है और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Tags: धमकी मिली
Previous Post

मथुरा: कार से 12 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद

Next Post

ग्रेटर नोएडा में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post

ग्रेटर नोएडा में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Recent Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group