Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ITI कानपुर की छात्रा ने आत्महत्या की

admin by admin
October 10, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर, उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में पीएचडी की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को छत के हुक से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आईआईटी कानपुर में पिछले एक वर्ष में आत्महत्या का यह चौथा मामला है।

कानपुर के सनिगवां की रहने वाली प्रगति खरया संस्थान में पृथ्वी विज्ञान में पीएचडी कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि उसने अपने छात्रावास के हॉल संख्या-चार के कमरे डी-116 में रात के समय आत्महत्या कर ली लेकिन मामला बृहस्पतिवार दोपहर प्रकाश में आया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और पाया कि प्रगति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें छात्रा ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को आत्महत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

पांडे ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का खुलासा प्रारंभिक जांच और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आईआईटी कानपुर द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, संस्थान पृथ्वी विज्ञान विभाग की पीएचडी छात्रा प्रगति खरया के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है। खरया ने दिसंबर 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश लिया था।

बयान के मुताबिक, मौत की परिस्थितियों की जांच करने के लिए पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने परिसर का दौरा किया है और संस्थान कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा है।

इससे पहले संस्थान में इस वर्ष तीन अन्य विद्यार्थी भी यह कदम उठा चुके हैं।

Tags: आत्महत्या की
Previous Post

आर जी कर अस्पताल में सीलबंद डिब्बे में ‘खून से सने’ सर्जिकल दस्ताने मिले

Next Post

झांसी: मालगाड़ी में ‘जीपीएस ट्रैकर’ मिलने से हड़कंप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
Next Post

झांसी: मालगाड़ी में ‘जीपीएस ट्रैकर’ मिलने से हड़कंप

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group