Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एनसीबी व गुजरात एटीएस भोपाल की फैक्टरी में छापे मारे; 1,814 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन, उसका कच्चा माल जब्त, दो लोग गिरफ्तार

admin by admin
October 6, 2024
in क्राइम, देश
0

अहमदाबाद, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फैक्टरी से प्राधिकारियों ने 1,814 करोड़ रुपये की कीमत का मेफेड्रोन (एमडी) मादक पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया तथा इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) और दिल्ली के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को भोपाल के समीप बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में छापे मारे और ठोस तथा तरल रूप में कुल 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया।

एटीएस ने एक बयान में कहा कि यह सबसे बड़ी अवैध फैक्टरी है, जिस पर अभी तक गुजरात एटीएस ने छापा मारा है। इस फैक्टरी में हर दिन 25 किलोग्राम एमडी मादक पदार्थ बनाया जाता है। इसमें कहा गया है कि जब फैक्टरी में छापा मारा गया तो उस समय बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बनाने की प्रक्रिया जारी थी।

एटीएस ने बताया कि अभियान के दौरान प्राधिकारियों ने ठोस और तरल रूप में 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,814.18 करोड़ रुपये है। उसने बताया कि इस अभियान के दौरान अमित चतुर्वेदी (57) और सान्याल प्रकाश बाने (40) नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि बाने को पहले 2017 में महाराष्ट्र के अंबोली में एमडी मादक पदार्थ जब्त करने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था और वह पांच साल तक जेल में रहा था।

एटीएस ने कहा, ‘‘रिहा होने के बाद उसने मुनाफा कमाने के लिए अवैध रूप से एमडी बनाने और बेचने के लिए सह-आरोपी चतुर्वेदी के साथ मिलकर साजिश रची तथा भोपाल के बाहरी इलाके में एक फैक्टरी को किराये पर लेने का फैसला किया।’’

उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने छह-सात महीने पहले फैक्टरी को किराये पर लिया था। तीन-चार महीने पहले उन्होंने कच्चा माल तथा उपकरण एकत्रित किए और एमडी बनाना एवं बेचना शुरू कर दिया।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने मादक पदार्थ की तस्करी से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।संघवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी, दिल्ली को बधाई। हाल में उन्होंने भोपाल में एक फैक्टरी पर छापा मारा और एमडी एवं उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया, जिसकी कीमत 1,814 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, ‘‘यह उपलब्धि मादक पदार्थ की तस्करी तथा उसके दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज की सुरक्षा के लिए उनके सामूहिक प्रयास अहम हैं।’’

मंत्री ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का समर्पण वाकई प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए, भारत को सुरक्षित और स्वस्थ देश बनाने के अभियान में उनका समर्थन करना जारी रखें।

Tags: 1814 करोड़ रुपये का मेफेड्रोनभोपाल की फैक्टरी में छापे मारे
Previous Post

दिल्ली पुलिस ने अमृतसर से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की, एक गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या में एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहनों के विरूद्ध चलाया चेकिंग अभियान; 28 ओवरलोड, सड़क के किनारे खड़े 5 एवं बिना रिफ्लेक्टर टेप लगे 03 वाहनों सहित 36 वाहनों का चालान

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
Next Post

अयोध्या में एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहनों के विरूद्ध चलाया चेकिंग अभियान; 28 ओवरलोड, सड़क के किनारे खड़े 5 एवं बिना रिफ्लेक्टर टेप लगे 03 वाहनों सहित 36 वाहनों का चालान

Recent Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group