Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अभिनेता गोविंदा को उनकी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली पैर में लगी

admin by admin
October 1, 2024
in देश
0

मुंबई, अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह हवाई अड्डा जाने के लिए मुंबई स्थित अपने घर से निकलने वाले थे।

गोविंदा (60) ने बाद में एक बयान जारी करते हुए अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि चिकित्सकों ने पैर में लगी गोली निकाल दी है। उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों के स्नेह तथा भगवान के आशीर्वाद से वह ठीक हैं।

गोविंदा ने एक ऑडियो संदेश में कहा, ‘‘अपने प्रशंसकों, माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे एक गोली लगी थी जो अब निकाल दी गयी है। मैं यहां मेरी देखभाल करने वाले डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करता हूं। मैं दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता को इस हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

गोविंदा के प्रबंधक शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा को कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और वह सुबह चार बजकर 45 मिनट पर अपने घर से निकलने वाले थे तभी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रखते वक्त उसमें से दुर्घटनावश गोली चल गयी।

पुलिस ने बताया कि गोली उनके पैर में लगी। घायल अवस्था में अभिनेता को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटिकेयर हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया। इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंदा के नाम से मशहूर अभिनेता, हास्य कलाकार, नृतक और गायक गोविंदा अरुण आहूजा ने ‘‘कूली नंबर 1’’, ‘‘हीरो नंबर 1’’, ‘‘दुल्हे राजा’’, ‘‘साजन चले ससुराल’’ और ‘‘पार्टनर’’ समेत 165 से अधिक हिंदी भाषी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने 1986 में आयी फिल्म ‘‘लव 86’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आखिरी बार 2019 में ‘‘रंगीला राजा’’ में दिखायी दिए थे। लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले मार्च में वह एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए थे।

वह करीब दो दशक बाद राजनीति में लौटे हैं। उन्होंने 2008 में राजनीति से दूरी बनाने से पहले कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से 2004 का चुनावी मुकाबला जीता था।

Tags: चली गोली पैर में लगी
Previous Post

शाहजहांपुर में शादी में मिले धन के लेन—देन को लेकर बहनोई ने की साले हत्या; दो पर मुकदमा दर्ज

Next Post

नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post

नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Recent Posts

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group