Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोट थमाकर 2.1 किलोग्राम सोना ले उड़े दो लोग

admin by admin
September 30, 2024
in क्राइम, देश
0

गुजरात में दो अज्ञात व्यक्ति अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट थमाकर सर्राफा कारोबारी का 2.1 किलोग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गए। कारोबारी मेहुल ठक्कर ने नवरंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया किस तरह उन्हें 500 रुपये के नकली नोटों के 26 बंडल थमाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया।

घटना 24 सितंबर की है जब अज्ञात व्यक्तियों ने 2.1 किलोग्राम सोने के बदले ठक्कर के कर्मचारियों को नकली नोटों के बंडल थमाए, जिनपर ‘रीसोल बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा था।

शिकायत के अनुसार ठक्कर के पास आभूषण की एक दुकान के मालिक और परिचित प्रशांत पटेल का फोन आया। पटेल ने 2.1 किलोग्राम सोना खरीदने की बात कही, जिसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की रकम तय हुई। ठक्कर को अंदाजा भी नहीं था कि वह धोखाधड़ी का शिकार होने वाले हैं।

ठक्कर ने 24 सितंबर को अपने कर्मचारियों को पटेल से ‘अंगड़िया पेढ़ी’ (हवाला) कार्यालय में मिलने का निर्देश दिया। जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें तीन लोग मिले, जिन्होंने उन्हें 500 रुपये के नोटों के बंडल थमा दिए।

तीनो व्यक्तियों ने कर्मचारियों को मशीन उपलब्ध कराई और ‘पैसे’ गिनने के लिए कहा। इसके बाद उनमें से दो लोग शेष 30 लाख रुपये लाने के बहाने सोने के बिस्कुट लेकर चले गए, जबकि तीसरा व्यक्ति वहीं रुक गया।

शिकायत के अनुसार ठक्कर के कर्मचारियों ने गिनती के लिए जब प्लास्टिक की पन्नी से नोटों को बाहर निकाला तो देखा कि नोट नकली हैं, जिसके बाद उन्होंने तीसरे व्यक्ति से पूछताछ की।

शिकायत के अनुसार तीसरे व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह तो बस ‘अंगड़िया पेढ़ी’ के लिए नोट गिनने की मशीन देने आया था।

शिकायत के अनुसार, बाद में यह भी पता चला कि घटना से दो दिन पहले ही आरोपियों ने उक्त अंगड़िया कार्यालय खोला था।

इसके बाद दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने इस असामान्य धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Tags: 2.1 किलोग्राम सोना ले उड़े
Previous Post

अयोध्या: डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर के पीए सूबेदार विनीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

मिर्जापुर: चाचा ने भतीजे को बीच सड़क पर चाकुओं से गोदा, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
Next Post

मिर्जापुर: चाचा ने भतीजे को बीच सड़क पर चाकुओं से गोदा, वीडियो हुआ वायरल

Recent Posts

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group