Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भविष्य में क्या मनुष्य हो सकते हैं अदृश्य!?; वैज्ञानिकों ने चूहों के आर-पार देखने का तरीका खोजा

admin by admin
September 28, 2024
in Featured, देश
0

कैंब्रिज, (द कन्वरसेशन) कल्पना कीजिए कि आप अपनी त्वचा के आर-पार और अपनी मांसपेशियों या अंगों को क्रियाशील देख पा रहे हैं। यह विज्ञान कथा जैसा लगता है, लेकिन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक समूह ने हाल में जीवित चूहों की त्वचा को प्रकाश की कुछ खास स्थितियों में पारदर्शी बनाने में सफलता प्राप्त की है।

इस सफलता ने निस्संदेह जैविक अनुसंधान और मेडिकल इमेजिंग में नयी संभावनाओं को खोल दिया है। उन्होंने यह कैसे किया, और क्या इससे मनुष्य भी कभी अदृश्य हो सकता है?

हम जब वस्तुओं को देखते हैं, तो प्रकाश उनसे परावर्तित होता है, जिससे हमारी आंखें वस्तुएं और रंगों को देख पाती हैं। हालांकि, त्वचा जैसे उत्तक अलग-अलग तरह से व्यवहार करते हैं क्योंकि इसमें पानी, प्रोटीन और लिपिड (वसा) जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो सभी अलग-अलग कोणों पर प्रकाश को मोड़ देती हैं। इसका मतलब यह है कि प्रकाश को त्वचा द्वारा छितरा दिया गया है, जिससे हम बिना सर्जरी के शरीर के अंदर गहराई तक देख सकते हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए, वैज्ञानिकों ने पिछले कुछ वर्षों में दो-फोटोन माइक्रोस्कोपी और निकट-अवरक्त प्रतिदीप्ति (नियर इंफ्रारेड फ्लोरोसेंस) जैसी अधिक परिष्कृत इमेजिंग तकनीकें विकसित की हैं। लेकिन उन्हें अक्सर हानिकारक रसायनों की आवश्यकता होती है या वे केवल मृत ऊतकों पर काम करते हैं। इसके बजाय, लक्ष्य जीवित जीवों में सुरक्षित पारदर्शिता प्राप्त करने का एक तरीका खोजना रहा है।

स्टैनफोर्ड के अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने एक आश्चर्यजनक उपकरण का उपयोग किया: खाद्य रंग। टार्ट्राजिन (जिसे ई102 के रूप में भी जाना जाता है), एक पीला खाद्य रंग है जो शीतल पेय में पाया जाता है। इसमें एक अनोखा गुण है। जब इसे पानी में घोलकर त्वचा के ऊतकों पर लगाया जाता है, तो यह जैविक पदार्थ के साथ प्रकाश के संपर्क के तरीके को बदल देता है।

यह प्रकाश अवशोषण और अपवर्तन की भौतिकी में निहित है, जिसे विशेष रूप से “क्रेमर्स-क्रोनिग संबंध” कहा जाता है, जो वर्णन करता है कि कैसे पदार्थ विभिन्न तरंगदैर्ध्य में प्रकाश के साथ अंतःक्रिया करते हैं।

पानी में टार्ट्राजीन मिलाकर और इसे बेहोश किये गये जीवित चूहों के ऊतकों पर लगाने से, शोधकर्ता ऊतक में पानी के अपवर्तनांक को बदलने में सफल रहें, जिसका मतलब है कि यह प्रकाश को किस हद तक मोड़ता है। इससे इसका अपवर्तनांक लिपिड के करीब आ गया, जिससे प्रकाश चूहों की त्वचा से होकर अधिक आसानी से गुजरने लगा और उनके आर-पार देखा जा सका।

यह खोज क्रांतिकारी हो सकती है। कल्पना कीजिए कि बिना किसी सर्जरी प्रक्रिया के अंग के कामकाज की निगरानी करना या रक्त निकालने के लिए नस को ठीक से देखना संभव हो। यह इस बात को समझने में भी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है कि रोग सूक्ष्म स्तर पर शरीर को कैसे प्रभावित करते हैं।

अगला पड़ाव, अदृश्यता?

यह सब जितना भी दिलचस्प है, मनुष्य को पूरी तरह से अदृश्य बनाना कई कारणों से असंभव है।

पहला यह कि, स्टैनफोर्ड के अध्ययन में प्राप्त पारदर्शिता स्पष्ट रूप से पूर्ण अदृश्यता नहीं है। और चूंकि टार्ट्राजीन प्रकाश को ऊतकों से गुजरने देता है, यह प्रकाश की विशिष्ट तरंगदैर्ध्य के साथ सबसे अच्छा काम करता है, मुख्य रूप से स्पेक्ट्रम के लाल और अवरक्त क्षेत्रों में।

इसका मतलब है कि प्रकाश की सामान्य स्थितियों के तहत, चूहे वास्तव में अदृश्य नहीं होंगे। हालांकि, डिजाइन किए गए विशिष्ट इमेजिंग उपकरणों के तहत वे पारदर्शी हैं।

दूसरा, यह पारदर्शिता केवल उन ऊतकों को प्रभावित करती है जहां डाई लगाई गई है, और फिर भी यह इस बात पर निर्भर करता है कि डाई कितनी गहराई तक प्रवेश कर सकती है। मानव शरीर चूहों की तुलना में काफी जटिल है और त्वचा अपेक्षाकृत अधिक मोटी है। मानव को पारदर्शी बनाने के लिए एक अलग स्तर के अनुप्रयोग और प्रौद्योगिकी की आवश्यकता होगी।

तो क्या मानव अदृश्य हो सकता है? जैसा हम फिल्मों में देखते हैं, वैसा तो नहीं। लेकिन भविष्य में हम ऐसे और विकास देख सकते हैं जो जीवों में पारदर्शिता की संभावनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

Tags: हो सकते हैं अदृश्य
Previous Post

गुजरात: सोमनाथ मंदिर के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान 135 लोग हिरासत में लिए गए

Next Post

हापुड़: घर के अंदर मां-बेटी का शव बरामद, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Related Posts

देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

हापुड़: घर के अंदर मां-बेटी का शव बरामद, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Recent Posts

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group