Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही आत्महत्या मामले में विधायक का बेटा गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

admin by admin
September 18, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के बेटे जाएम बेग को एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या के सिलसिले में बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज दो मामलों की जांच के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। उन पर नाबालिग लड़की से बंधुआ मजदूरी करवाने और नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दोनों मामलों में विधायक के बेटे पर भी आरोप लगाया गया है।

भदोही की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा, ”जांच में पाया गया कि नाबालिग लड़की नाजिया से जबरन काम कराया गया था और उसने अपनी मौत से पहले विधायक के घर से भागने की इच्छा जताई थी। जांच में पता चला कि विधायक का बेटा इस मामले में शामिल था।

उन्होंने बताया कि जाएम बेग को भदोही-जौनपुर सीमा के पास मखदूमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

विधायक जाहिद बेग के आवास पर काम करने वाली 17 साल की एक घरेलू सहायिका ने आठ सितंबर की रात विधायक के ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।

इस घटना के बाद उनके घर से 17 वर्षीय घरेलू सहायिका नाजिया को मुक्त कराया गया था। मानव तस्करी निरोधक इकाई ने इस मामले की जांच शुरू की है। जांच के आधार पर जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ बंधुआ मजदूरी प्रणाली (निषेध) अधिनियम की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्रम विभाग ने भी शुक्रवार को विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है।

Tags: विधायक का बेटा गिरफ्तार
Previous Post

राजस्थान : ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

Next Post

बहराइच में दिखा भेड़ियों का नया झुंड, आदमखोर भेड़िया की तलाश जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

बहराइच में दिखा भेड़ियों का नया झुंड, आदमखोर भेड़िया की तलाश जारी

Recent Posts

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

झांसी के चिरगांव इलाके में बुधवार को अपने 75 वर्षीय नाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक किशोरी...

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुजफ्फरनगर, हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो...

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) से जुड़े...

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे से जुड़ी एक याचिका के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय को झूठी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group