Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद हादसा : शक्तिशाली विस्फोट ने उजाड़े कई परिवार

admin by admin
September 18, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

फिरोजाबाद/लखनऊ, गौरव कुशवाहा ने अपनी तीन साल की भतीजी कुमारी इच्छा को आखिरी बार सोमवार रात साढ़े नौ बजे देखा था। गौरव के घर से जाने के बमुश्किल एक घंटे बाद ही पड़ोसी के मकान में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने इस बच्ची की जान ले ली।

फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेरा मोहल्ले में पड़ोस की इमारत में हुए भीषण विस्फोट में मारे गये पांच लोगों में यह बच्ची भी शामिल थी। इस हृदय विदारक घटना में इच्छा के दो वर्षीय भाई अभिनय की भी मौत हो गई।

गौरव ने बताया कि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे तभी यह दुखद घटना घटी। विस्फोट के बाद धर्मेंद्र की पत्नी गायत्री और बड़ी बेटी रौनक (पांच) किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। हालांकि किस्मत धर्मेंद्र की बेटी इच्छा और भतीजे अभिनय पर मेहरबान नहीं रही। इससे परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इच्छा और उसका भाई अभिनय उन पांच लोगों में शामिल हैं जो एक पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में सोमवार को अचानक हुए विस्फोट में मारे गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अन्य मृतकों में मीरा देवी (45), अमन कुशवाहा (17) और गौतम कुशवाहा (16) शामिल हैं। घटना में 11 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

गौरव ने सोमवार रात हुई घटना को याद करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यह वाकई पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद घटना है। हमारे इलाके में गणपति पूजा का आयोजन था। सोमवार को भंडारा चल रहा था। मैं भंडारा कार्यक्रम स्थल पर ही था। मेरी भाभी, भतीजा और दोनों भतीजियां घर वापस आ गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे मैं भंडारे का प्रसाद देने घर गया था, तभी मैंने आखिरी बार अपनी छोटी भतीजी इच्छा को देखा और उससे बात की थी। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक धमाका हुआ और हमारा सब कुछ तबाह हो गया।”

उन्होंने बताया, ”गायत्री और रौनक एक कमरे में टीवी देख रही थीं, जबकि इच्छा और अभिनय दूसरे कमरे में सो रहे थे। हमारे पड़ोस वाले घर में विस्फोट होने से हमारे एक मंजिला घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चे मलबे में दब गये। गायत्री और रौनक दूसरे कमरे में थीं, वे जान बचाने के लिये घर से बाहर निकल गयीं।”

गौरव ने कहा, ”मेरा पूरा घर तबाह हो गया। मेरी भाभी (गायत्री) अब भी गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि इलाके के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

मृत बच्चों के पिता धर्मेंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”जब यह घटना हुई तब मैं किसी काम से घर से बाहर था। मृतकों के परिजनों ने मंगलवार को सरकार से मुआवजे की मांग की और कहा कि जब तक राज्य सरकार उन्हें मुआवजा नहीं देती, तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

विस्फोट में अपनी मां मीरा देवी और छोटे भाई अमन को खोने वाले अनिल कुशवाहा पर भी मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”विस्फोट से बमुश्किल पांच मिनट पहले मैंने अपनी मां से बात की थी। घटना के समय मैं भी घर में था। मैं अपने दो बच्चों को बचा सका लेकिन मां और छोटे भाई तक नहीं पहुंच सका।’’

अनिल ने यह भी कहा कि पड़ोस में पटाखे बनाकर बेचने वाले भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला और उसके दो बेटों के खिलाफ उनके भाई पवन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे भवन की दीवारें ढह गईं और उसमें रह रहे एक ही परिवार के करीब सात लोग मलबे में दब गए। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि विस्फोट के कारण करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ अन्य मकानों की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Tags: फिरोजाबाद हादसा
Previous Post

अयोध्या में जमुनिया बाग से भगवान श्री गणेश की भव्य और विशाल शोभायात्रा भक्तो की विशाल भीड़ के बीच हुई प्रारंभ; गुप्तार घाट पर विसर्जन जारी

Next Post

बिहार : सरकारी कार्यालय से शराब की 135 बोतलें बरामद, सात लोग गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
Next Post

बिहार : सरकारी कार्यालय से शराब की 135 बोतलें बरामद, सात लोग गिरफ्तार

Recent Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group