Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

admin by admin
September 12, 2024
in देश
0

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश का दौर जारी रहा। भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और इसकी वजह से देहरादून समेत कुछ जिलों में स्कूल बंद रखे गए।

देहरादून में तड़के शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर दिन भर जारी रही जबकि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए। चमोली जिले में भी स्कूल बंद रखे गए।

गढ़वाल और कुमांउ, दोनों क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऋतु का पहला हिमपात भी हुआ। देहरादून मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 5000 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना मिली है।

इस बीच, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के कारण फंस गए तीर्थयात्रियों से गौरीकुंड के होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है।

गौरीकुंड व्यापार मंडल ने बताया कि ज्यादा बारिश से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद हो गया है और इसकी वजह से गौरीकुंड में यात्रियों को ज्यादा समय रूकना पड़ रहा है लेकिन उनसे केवल एक दिन का ही किराया लिया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

अपने पत्र में प्राधिकरण ने कहा है कि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार तथा शुक्रवार को देहरादून,पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

प्राधिकरण ने कहा कि इससे मैदानी जिलों में जलभराव तथा पहाड़ी जिलों में भूस्खलन होने की आंशका है जिसे देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए।

Tags: भारी बारिश की चेतावनी
Previous Post

कानपुर-दिल्ली हाईवे पर नग्न अवस्था में मिली सिर कटी महिला की लाश; पुलिस की हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी

Next Post

इजरायल: नेतन्याहू ने शांति के बजाय युद्ध को क्यों चुना? क्या सत्ता पर काबिज रहना?

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

इजरायल: नेतन्याहू ने शांति के बजाय युद्ध को क्यों चुना? क्या सत्ता पर काबिज रहना?

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group