Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

56 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरंसी की हेराफेरी के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

admin by admin
September 12, 2024
in देश
0

बेंगलुरु की एक कंपनी से 56 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरंसी की हेराफेरी करने के आरोप में 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी शुभांग जैन हरियाणा का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कंपनी के सभी ‘वॉलेट’ तक कथित तौर पर पहुंच और नियंत्रण था, जिसका उसने दुरुपयोग किया, खाते का पासवर्ड बदल दिया और बाद में ‘क्रिप्टोकरंसी’ को उन ‘वॉलेट’ में हस्तांतरित कर दिया, जो उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके बनाए थे।

कंपनी की लेखा परीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से फरार था और उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह शहर में स्थित इस ‘क्रिप्टोकरंसी’ प्रबंधन कंपनी में काम करता था और धोखाधड़ी करने के बाद मुंबई भाग गया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी ने शिकायतकर्ता कंपनी के ‘वॉलेट’ से ‘क्रिप्टोकरंसी’ को अपने, अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के ‘वॉलेट’ में हस्तांतरित करके धोखाधड़ी की थी, जिन्हें उसने मई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच कंपनी की मुद्रा को हस्तांतरित करने के लिए बनाया था।

पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि जैन मुंबई में है और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जहां वह किसी अन्य कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं।

Tags: सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
Previous Post

अयोध्या के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को गर्म भोजन के लिय 2381 आंगनबाड़ी केन्द्रों को DM चन्द्र विजय सिंह ने भेजा बजट

Next Post

आयकर विभाग उप्र के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त करेगा

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

आयकर विभाग उप्र के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त करेगा

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group