Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोहली और रोहित ने विश्व कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा

admin by admin
June 30, 2024
in खेल, देश
0

ब्रिजटाउन, भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों कप्तान रोहित शर्मा और सुपरस्टार विराट कोहली ने टीम को टी20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले ली ।

कोहली ने 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में सात रन से मिली जीत में प्लेयर आफ द मैच रहे । पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था ।

इसके बाद रोहित ने भी यह कहकर विदा ली कि उनका लक्ष्य हासिल हो गया है और यह अलविदा कहने का सही समय है ।

कोहली ने कहा ,‘‘ यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है । हम इसे जीतना चाहते थे । यह अद्भुत खेल हैं । जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो मैं रोहित से कह रहा था कि एक दिन आपको ऐसा लगता है कि आप रन नहीं बना पा रहे और ऐसा होता है ।ईश्वर महान है । मैं कृतज्ञता से सिर झुकाता हूं । मैं शुक्रगुजार हूं कि जिस दिन सबसे ज्यादा जरूरी था, मैं टीम के लिये योगदान दे सका ।’’

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह मेरा भी आखिरी मैच था । विदा लेने का यह एकदम सही समय है । मैं हर हालत में खिताब जीतना चाहता था । इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यही चाहता था और यह हो गया । मैं अपने जीवन में इसके लिये बहुत बेताब था । खुशी है कि इस बार हम जीत सके ।’’

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई ।

रोहित ने टी20 क्रिकेट में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है । वह टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे ।

कोहली ने कहा ,‘‘ अब अगली पीढी के बागडोर संभालने का समय है । अगला टी20 विश्व कप दो सारल बाद है । भारत में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और टी20 प्रारूप में वह टीम को आगे ले जायेंगे और उसी तरह से शानदार प्रदर्शन करेंगे जैसे आईपीएल में करते देखा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वे देश का परचम लहरायेंगे और यहां से टीम को आगे ले जायेंगे ।’’

भारत के लिये 125 टी20 मैचों में कोहली ने 48 . 69 की औसत से 4188 रन बनाये हैं । उन्होंने एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर 2022 में लगाया था ।

कोहली ने कहा ,‘‘ यह अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति थी । यह भारत के लिये मेरा आखिरी टी20 मैच था । आखिरी टी20 विश्व कप भी । हम आईसीसी टूर्नामेंट जीतना चाहते थे ।’’

यह पूछने पर कि क्या वह इस प्रारूप से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं, उन्होंने कहा ,‘‘ बिल्कुल । यह कोई राज नहीं था । अगर हम हार भी जाते तो भी मैं ऐसा ही करता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के लिये लंबा इंतजार किया है । मैं अकेला नहीं था । रोहित को देखो जिसने नौ टी20 विश्व कप खेले हैं । मेरा यह छठा था । वह इस जीत का हकदार था ।’’

कोहली ने स्वीकार किया कि ग्रुप चरण और सुपर आठ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी आ गई थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बताना मुश्किल है । इस मैच के बाद मुझे कैसा लग रहा है । मुझे पता है कि क्या हालात थे । पिछले कुछ मैचों में इतना आत्मविश्वास नहीं था और अच्छा नहनीं लग रहा था । लेकिन जब ईश्वर की कृपा होती है तो वह ऐसे रास्ते बताते हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते ।

Tags: कोहली और रोहित
Previous Post

बिहार सीमा से देवरिया का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Next Post

अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को गोली मारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
Next Post

अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को गोली मारी

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group