अयोध्या, कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात घर में अकेली सो रही युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
युवती माँ पिता की मौत हो चुकी है। उनकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। 22 वर्षीय तीसरी बेटी घर में अकेली रहती थी। वह सिलाई-कढ़ाई करके जीवन यापन करती थी।


