Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोस अध्यक्ष चुनाव: ओम बिरला होगे फिर से नामित? भाजपा का विचार-विमर्श, विकल्प तलाशने में जुटा विपक्ष?

admin by admin
June 24, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और राजनीतिक संदेश देने के इरादे से चुनावी मुकाबले की स्थिति पैदा कर सकता है।

राजग ने अपनी पसंद के बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है क्योंकि वह अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और विपक्ष को राजनीतिक हमला करने के किसी भी अवसर से वंचित करना चाहता है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक तेलुगु देशम पार्टी (देदेपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित गठबंधन के नेता इस मामले पर निर्णय लेंगे। उनका कहना था कि उन्हें अभी किसी अंतिम निर्णय से अवगत नहीं कराया गया है।

भाजपा के एक अन्य सहयोगी दल के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उनसे विचार-विमर्श किया है। उन्होंने विवरण बताने से इनकार कर दिया।

राजग नेताओं के एक वर्ग का विचार है कि पिछली लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला को फिर से नामित किया जा सकता है। हालांकि ऐसी संभावना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे इस बात पर निर्णय लेंगे कि उनका गठबंधन अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगा या नहीं और राजग के रुख के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं।

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की घटक रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन कहा कि अगर सरकार उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने का कोई प्रयास नहीं करती है तो विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगा।

प्रेमचंद्रन ने कहा कि प्रथा यह है कि सरकार आम सहमति बनाने के लिए पार्टियों के साथ चर्चा करती है।

लोकसभा में राजग के 293 सांसद हैं जबकि ‘इंडिया’ के 234 सांसद हैं। कुछ निर्दलीय सांसदों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के पास सदन में स्पष्ट बहुमत है।

Tags: लोस अध्यक्ष चुनाव: ओम बिरला होगे फिर से नामित
Previous Post

Supreem Court में केजरीवाल की जमानत पर अंतरिम रोक पर हुई बहस; पढ़े, जाने? फैसला सुरक्षित रखना Unusual!

Next Post

रूस: अमेरिका, यूक्रेन के युद्ध में प्रभावी रूप से एक पक्ष बना; निश्चित रूप होगी जवाबी कार्रवाई

Related Posts

देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
Next Post

रूस: अमेरिका, यूक्रेन के युद्ध में प्रभावी रूप से एक पक्ष बना; निश्चित रूप होगी जवाबी कार्रवाई

Recent Posts

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group