Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैसे हैंग हुआ NEET परीक्षा का सिस्टम? मास्टरमाइंड सिकंदर ने किया खुलासा

admin by admin
June 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नई दिल्ली, आज पूरे देश में नीट परीक्षा को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कई जगहों पर इसका विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। तो वहीं आए दिन NEET UG में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘कहा जा रहा था कि नरेन्द्र मोदी जी रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी… लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापम’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब तक की जांच में सिकंदर प्रसाद यादवेंदु (बिहार के दानापुर नगर परिषद में जेई है) नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पकड़े गए सात अभ्यर्थियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कैसे सिकंदर ने नीट के पेपर में सेंधमारी करके पूरा घोटाला किया।

आरोपियों का कुबूलनामा 

नीट अभ्यर्थी शिवनंदन कुमार (उम्र 19 वर्ष)

पता – हरैया, थाना-बाराचट्टी, जिला-गया

मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाने पर दरोगा के समक्ष दे रहा हूं। सिकंदर प्र० यादवेन्दु से मेरा परिवारिक संबंध हैं और सिकंदर अंकल ने बताया कि नीट की परीक्षा की तिथि जारी हो गई, परीक्षा 05.05.24 को होने वाली है। इसी क्रम में मैं पटना बुद्धा कॉलोनी में ही रहकर तैयारी करता था। अंकल ने कहा कि दिनांक 04.05.24 को शाम में आ जाओ, मैं अंकल के पास पहुंचा। अंकल ने मुझे अमित आनन्द और नीतिश के पास पहुंचा दिया जहां पर नीट की परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री के साथ पढ़वाया और रटवाया गया। मैं अपने परीक्षा सेंटर पाटलीपुत्रा कॉलोनी इंटरनेशनल स्कूल में था। वहां पहुंच कर मैंने अपनी परीक्षा पाली के अनुसार दी। परीक्षा के बाद मुझे पुलिस ने पकड़ लिया। परीक्षा में प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री सही-सही मिल गया। परीक्षा के बाद अचानक पुलिस आई और मुझे पकड़ लिया। मैंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

अभ्यर्थी अभिषेक कुमार (उम्र 21 वर्ष)

पता -काको ब्लॉक गोखूल मार्ग, जिला – रांची

मैं रांची में ही रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मेरे पिताजी का दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु है। मेरे पापा द्वारा बताया गया कि 05.05.24 को नीट की परीक्षा की तिथि हैं। मैं अपने पिताजी के साथ 03.05.24 को पटना आया तथा सिकंदर अंकल से मुलाकात हुई। सिकंदर अंकल द्वारा 04.05.24 को रात्रि में पटना में दो व्यक्ति जिसका नाम आपस में बोल रहा था अमित आनन्द एवं नीतीश कुमार है। जिसके साथ सिकंदर अंकल ने जाने के लिए बताया। पटना में ले जाकर जहां पर नीट के परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र के विषय में पढ़ाया एवं रटाया जाता था. 05.05. 24 को के0डी0 कॉन्वेंट स्कूल बैरिया में परीक्षा दे रहा था तो पढ़ाए गए सभी प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री सही मिला। परीक्षा के उपरांत पुलिस आई तथा मुझे पकड़ लिया।

अभ्यर्थी अभिषेक के पिता अवधेश कुमार (उम्र 47 वर्ष)

पता- काको ब्लॉक गोखूल मार्ग, जिला – रांची

मेरी दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु से है, जो नगर परिषद जूनियर इंजीनियर दानापुर में कार्यरत हैं, इनसे मेरी मुलाकात रांची में ठेकेदारी के क्रम में हुई थी। मैं भी इनसे छोटा-छोटा काम लेकर कर रहा था। मेरा बच्चा अभिषेक कुमार नीट की परीक्षा का तैयारी कर रहा था। सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बातचीत के सिलसिले में बच्चा से संबंधित हाल समाचार पूछताछ हुई तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी नीट परीक्षा का दिनांक तय हुआ हैं, इसमें हो जाएगा। मैं अपने पुत्र अभिषेक को 03.05.24 को रांची से पटना लेकर आ गया और 04.05.24 को सिकंदर प्र0 यादवेन्दु से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिकंदर प्र० यादवेन्दु मेरे बच्चे को लेकर अमित आनन्द और नीतीश कुमार के पास गए जहां मेरे बच्चे को नीट का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पढ़वाया और रटवाया गया। इसके बदले नीट की परीक्षा पास कराने के लिए दो SBI बैंक मेन ब्रांच रांची का ब्लैंक चेक एक साल पहले दिया था। 40 लाख रुपये की बात हुई थी। मेरा खाता सं0-32259670701 का दो ब्लैंक चेक सिकंदर प्र० यादवेन्दु को दिया गया था कि आपका बच्चा पास हो जाएगा। परीक्षा के उपरांत मुझे और मेरे पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया गया।

अभ्यर्थी आयुष राज के पिता अखिलेश कुमार (उम्र 43 वर्ष)

मेरी सिकंदर प्र० यादवेन्दु से पहले से दोस्ती थी। मैं नगर परिषद दानापुर में सिकंदर से मिलने गया तो सिकंदर ने पूछा, कहां गए थे तो मैंने बताया कि कोटा बेटे से मिलने गये थे। कोटा में बेटा नीट का तैयारी करता है। इसी बात पर सिकंदर द्वारा बताया गया कि सब सेट है 40 लाख रुपया लगेगा, परीक्षा पास कर जाएगा। मैंने लोभ में आकर बात को स्वीकार कर लिया तथा अपने बच्चे के सारे कागजात सिकंदर के पास जमा कर दिया तथा सिकंदर दमेरे बच्चे को बुलाकर 04.05.24 की रात्रि में प्रश्न पत्र उत्तर सहित रटाने के लिए लेकर चला गया। बताया गया कि आपका बच्चा आयुष राज पास कर जाएगा तो रुपया दीजिएगा।

अभ्यर्थी अनुराग यादव (उम्र 22 वर्ष)

परिदा, थाना- हसनपुर, जिला- समस्तीपुर

मैं नीट के परीक्षा की तैयारी कोटा में रहकर एलेन कोचिंग सेंटर से कर रहा था। मेरे फूफा सिकंदर प्र० यादवेन्दु नगर परिषद दानापुर जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं। मेरे फूफा द्वारा बताया गया कि 05.05.24 को नीट की परीक्षा है, कोटा से वापस आ जाओ। परीक्षा का सेटिंग हो चुका है। मैं कोटा से वापस आ गया तथा मेरे फूफा द्वारा 04.05.24 को रात्रि में अमित आनंद एवं नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ा गया। जहां पर नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया गया एवं रात्रि में पढ़वाया एवं रटवाया गया। मेरा सेंटर डी०वाई० पाटिल स्कूल में था तथा मैं स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया था वही प्रश्न सही सही परीक्षा में मिल गया। परीक्षा के उपरांत अचानक पुलिस आई तथा मुझे पकड़ लिया।

आरोपी नीतीश कुमार (उम्र 32 वर्ष)

थाना- सरवदहा, जिला- गया. वर्तमान पता – कछुआरा मोड़ प्रतिभा कॉलोनी, थाना- गोपालपुर, जिला-पटना।

मेरा दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु से है। जिनसे मेरी मुलाकात नगर परिषद दानापुर के कार्यालय में अमित आनंद के साथ हुई. वहीं पर कुछ अपना निजि कार्य लेकर गया था, बातचीत के सिलसिले में बताया कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर बच्चा लोग को पास कराता हूं। बातचीत के क्रम में सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया गया कि मेरे पास भी 04-05 लड़का हैं, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट का तैयारी कर रहा है। उसे पास करा देना है। इसके बदले अमित आनंद तथा हमने बताया कि 30-32 लाख रुपया लगेगा तो सिकंदर प्र० यादवेन्दु तैयार हो गए। बताया कि 04 लड़का हम आपको देंगे। इसी बीच नीट का परीक्षा आ गया तथा सिकंदर प्रo यादवेन्दु द्वारा बताया गया कि चारों लड़का को कब बुलाये तो अमित द्वारा बताया गया कि 04.05.24 के रात्रि में बुलाया गया जहां पर नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करवाकर सभी बच्चों को उत्तर के साथ पढ़वाया एवं रटवाया जा रहा था। सिकंदर प्र० यादवेन्दु को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सिकंदर प्र० यादवेन्दु की निशानदेही पर हमलोग भी पकड़े गए। जहां पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री को पढ़ाया जा रहा था प्रश्न एवं उत्तर को जला हुआ अवशेष भाग को पुलिस द्वारा जप्त किया गया हैं। मैं बी०पी०एस०सी० की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कराने एवं कदाचार के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना से वर्ष 2024 में जेल गया हूं।

आरोपी अमित आनन्द (उम्र-29 वर्ष)

सा०-मंगल बाजार, गुमटी, नं0-02, थाना-कोतवाली, जिला- मुंगेर

मेरा दोस्ती सिकंदर प्र० यादवेन्दु से है, जिनसे मेरा मुलाकात नगर परिषद दानापुर के कार्यालय में नीतीश कुमार के साथ हुई। वहीं पर कुछ अपना नि‍जि कार्य लेकर गया था, बातचीत के सिलसिले में बताया कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर बच्चा को पास कराता हूं। बातचीत के क्रम में सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया कि मेरे पास भी 04-05 लड़का हैं, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट का तैयारी कर रहा हैं। उसे पास करा देना हैं। इसके बदले मैंने तथा नीतिश कुमार ने बताया कि 30-32 लाख रुपया लगेगा तो सिकंदर प्र० यादवेन्दु तैयार हो गए। बताया कि 04 लड़का हम आपको देंगे। इसी बीच नीट का परीक्षा आ गया तथा सिकंदर प्र० यादवेन्दु द्वारा बताया गया कि चारों लड़का को कब बुलाये तो मैने बताया कि 04.05.24 के रात्रि में बुलाइये, जहां पर नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करवाकर सभी बच्चों को उत्तर के साथ पढ़वाया एवं रटवाया जा रहा था। सिकंदर प्र० यादवेन्दु को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सिकंदर प्र० यादवेन्दु के निशानदेही पर हमलोग भी पकड़े गए। हमारे फ्लैट से किराये के मकान कुलदीप बीमा आदित्य अपार्टमेंट के फ्लैट नं0-202 से विभिन्न परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं नीट परीक्षा का प्रश्न एवं उत्तर का जला हुआ अवशेष भाग को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। मैं पहले भी इस तरह का काम किया हूं। मैं अपना अपराध स्वीकार किया।

Tags: कैसे हैंग हुआ NEET परीक्षा
Previous Post

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Next Post

Highcourt ने 23 जून को नीट की पुनर्परीक्षा में शामिल होने का तीन अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

Highcourt ने 23 जून को नीट की पुनर्परीक्षा में शामिल होने का तीन अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group