यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं।
आज CM योगी ने अपनी मां के साथ वक्त बिताया और उनका तबियत के बारे में डाक्टरों से बात भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। एम्स में उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड (वृद्धावस्था वार्ड) में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। योगी ने पहले एम्स निदेशक से अपनी मां का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली।
इसके बाद वह जिरियाट्रिक वार्ड में मां के पास पहुंचे। वार्ड में उन्होंने करीब 30 मिनट अपनी मां के साथ व्यतीत किए। मालूम हो कि बीते कुछ समय से एम्स में योगी आदित्यनाथ की माता का उपचार चल रहा है।


