अयोध्या, देवकाली ओवर ब्रिज पर हुआ हादसा। ओवर ब्रिज से नीचे गिरे पति पत्नी।
अयोध्या से नाका की ओर मोटर साइकिल से जा रहे थे पति पत्नी। दीपक खन्ना और रेनू खन्ना के रूप में हुई पहचान। शिव नगर पहाड़ गंज थाना कोतवाली नगर के है निवासी।
रानोपाली चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक ने बताया कि दोनो को ट्रामा सेंटर दर्शन नगर भेज दिया गया है।
परिवार को सूचना भी दे दी गई है। दीपक खन्ना को काफी चोटें आई हैं।


