अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना की हाइवे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मियां का पुरवा ओवर ब्रिज के चढ़ान से पहले अयोध्या लखनऊ मार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे कामगार मजरे पचलो निवासी सुधीर कुमार रावत पुत्र काशी राम रावत अपनी बाइक संख्या यूपी 41बीएफ 9056 से अपने साथी अम्बर प्रसाद पुत्र पुत्ती लाल निवासी ग्राम भुडेहरी थाना राम सनेहीघाट बाराबंकी के साथ आवश्यक कार्य हेतु पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव गया था। बाइक सवार युवक के गनौली से वापस आते समय पूरे शाहलाल के निकट मियां का पुरवा के पास ओवर ब्रिज के चढ़ान से पहले अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
लोगो ने घटना कि सूचना पटरंगा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भिजवाया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया।
इस सम्बंध में उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल ने बताया कि बीती रात को लगभग साढ़े 9 बजे मियां का पुरवा ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सुधीर कुमार पुत्र काशी राम ग्राम पूरे कामगार मजरे पचलो की मौत की मौत हो गई और अम्बर प्रसाद पुत्र पुत्ती लाल निवासी ग्राम
भुडेहरी थाना राम सनेहीघात जिला बाराबंकी घायल हो गया जिसे सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया है औऱ मृतक सुधीर कुमार रावत के के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा।


