Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुपवाड़ा पुलिस थाना घटना: तीन लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 16 के खिलाफ मामला दर्ज

admin by admin
May 30, 2024
in देश
0

कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर), जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा पुलिस थाने पर हमले में संलिप्तता के आरोप में सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल और 13 अन्य के खिलाफ हत्या और डकैती की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में यह बात सामने आई है।

यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई, जब कथित तौर पर मादक पदार्थ मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रादेशिक सेना के एक जवान से पूछताछ की गई। घटना के एक वीडियो में 160 प्रादेशिक सेना के सशस्त्र और वर्दीधारी जवानों के एक समूह को पुलिस थाने पर धावा बोलते देखा गया। उनके साथ भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

प्रादेशिक सेना एक सैन्य रिजर्व बल है। अंशकालिक स्वयंसेवक इसके कर्मी हैं और ये भारतीय सेना को सहायता सेवाएं प्रदान करते हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित सूद, राजीव चौहान और निखिल के नेतृत्व में हथियारबंद समूह जबरन पुलिस थाने के परिसर में घुस गया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर बिना किसी उकसावे के राइफल के हत्थे, डंडों से हमला किया ।

प्राथमिकी के अनुसार, स्थिति तब और बिगड़ गई, जब सेना के जवानों ने अपने हथियार लहराए, घायल पुलिस अधिकारियों से मोबाइल फोन छीन लिए और घटनास्थल से जाने से पहले एक पुलिस कांस्टेबल को अगवा भी कर लिया।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस पुलिस कांस्टेबल को मुक्त कराया और हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें 186 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 332 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 307 (हत्या का प्रयास), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 147 (दंगा करने की सजा) शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ धारा 149, 392 (लूटपाट के लिए सजा), 397 (लूटपाट या डकैती, जिसमें मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास किया जाता है) और 365 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।

वहीं, श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश की और कहा कि पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प और पुलिसकर्मियों की पिटाई की खबरें गलत हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और प्रादेशिक सेना इकाई के बीच अभियानगत मामले पर मामूली मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

Tags: तीन लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 16
Previous Post

अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- राम जी का आशीर्वाद मिलेगा तो सब कुछ अच्छा…

Next Post

नॉट्रोपिक्स (जादुई अमृत) क्या हैं और क्या वे वास्तव में आपको स्मार्ट बनाते हैं?

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

नॉट्रोपिक्स (जादुई अमृत) क्या हैं और क्या वे वास्तव में आपको स्मार्ट बनाते हैं?

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group