Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर उड़ाए कचरे से भरे गुब्बारे

admin by admin
May 29, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

सियोल, (एपी) उत्तर कोरिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे सैकड़ों गुब्बारे उड़ाए जिससे दक्षिण की सेना को देश के विभिन्न हिस्सों में कचरे और मलबे को इकट्ठा करने के लिए रासायनिक तथा विस्फोटक प्रतिक्रिया टीमों को तैनात करना पड़ा।

उत्तर कोरिया द्वारा कचरे के गुब्बारे उड़ाया जाना हाल के वर्षों में दक्षिण कोरिया के प्रति सबसे विचित्र उकसावे वाला कदम है।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने सैन्य वैज्ञानिकों से उपग्रह प्रक्षेपण में मिली असफलता से उबरने और अंतरिक्ष में अपनी टोही क्षमताओं को विकसित करने को कहा था, जिसके बाद ये गुब्बारे उड़ाए गए।

किम ने अंतरिक्ष परियोजना को अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैन्य गतिविधियों का मुकाबला करने में बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।

उत्तर कोरिया का उपग्रह प्रक्षेपण मिशन सोमवार को असफल हो गया था। इससे ठीक कुछ घंटे पहले दक्षिण कोरिया ने अंतर-कोरियाई सीमा के निकट 20 लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास किया था।

किम ने प्रक्षेपण असफल होने के बाद पहली सावर्जनिक टिप्पणी करते हुए दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के खिलाफ ‘‘कड़ी’’ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ की खबर के मुताबिक, किम ने मंगलवार को अपने भाषण में दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को ‘‘उन्मादी पागलपन’’ और ‘‘नजरअंदाज नहीं करने योग्य खतरनाक उकसावे’’ वाला कदम करार दिया था।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने दोनों देशों के बीच तनाव का संकेत देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया मंगलवार रात से दक्षिण की ओर बड़ी संख्या में कचरे से भरे गुब्बारे उड़ा रहा है, जो सीमा पार प्योंगयांग के विरोध में पर्चे उड़ाने वाले दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्पष्ट प्रतिशोध है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि बुधवार दोपहर तक देश के विभिन्न हिस्सों में उत्तर कोरिया के करीब 260 गुब्बारे गिरे हुए पाए गए, जिन्हें सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और विस्फोटक निपटान टीम द्वारा बरामद किया जा रहा है।

सेना ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे उत्तर कोरिया से उड़ाए गए गुब्बारों को न छुएं और इस बारे में सूचना पुलिस या सेना को दें।

Previous Post

भाजपा सरकार बनी तो कानून बनाकर छीन लेगी किसानों और आदिवासियों की जमीन : अखिलेश

Next Post

अवध विश्वविद्यालय: कुलपति के तुगलकी निर्णय का शिक्षकों ने किया विरोध; भीषण गर्मी में परीक्षा की सारणी की है जारी!?

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

अवध विश्वविद्यालय: कुलपति के तुगलकी निर्णय का शिक्षकों ने किया विरोध; भीषण गर्मी में परीक्षा की सारणी की है जारी!?

Recent Posts

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group