Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा सरकार बनी तो कानून बनाकर छीन लेगी किसानों और आदिवासियों की जमीन : अखिलेश

admin by admin
May 29, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

सोनभद्र, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सत्ता में आ गयी तो वह कोई न कोई कानून लाकर किसानों और आदिवासियों की जमीन छीन लेगी।

यादव ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी छोटे लाल खरवार के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ”यह वही भाजपा के लोग हैं, जो एक समय पर काले (कृषि) कानून लाए थे, जिनसे उनकी (किसानों की) जमीन छीन ली जाती। काले कानून तो वापस हो गए हैं, लेकिन हमें सावधान भी रहना पड़ेगा। अगर वे फिर से सत्ता में आ गए तो कोई ना कोई ऐसा कानून ले आएंगे जिससे किसानों और आदिवासियों की जमीन कब्जा कर ली जाएगी। हमें सावधान रहकर इनसे मुकाबला करना है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केन्द्र में अपने 10 साल के शासनकाल में किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचाया है।

यादव ने कहा, “सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ना वह समय पर पानी दे पाए, ना खाद दे पाए और ना ही कीटनाशक दवाएं दे पाए। किसानों के सामने महंगाई की वजह से संकट पैदा हो गया है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”किसी ने नहीं सोचा होगा कि भाजपा लगातार महंगाई बढ़ा देगी। आज हमारा गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और भी ज्यादा अमीर होता चला जा रहा है। जब प्रधानमंत्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या हम गरीबों को अमीर बना दें?।”

सपा नेता ने कहा, “सोचिए, देश के प्रधानमंत्री अगर यह सोचते हों कि गरीब अमीर क्यों बन जाएगा तो हम आपसे कहना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन ने तय किया है कि जब चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी तो हमारे सभी गरीब किसान भाइयों का पूरा कर्ज माफ होगा।

यादव ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का डर दिखाकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से चंदा वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा, “ भाजपा के लोग चुनावी बॉण्ड मामले पर बात नहीं करना चाहते हैं। भाजपा के इस भ्रष्टाचार की वजह से देश को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, ”इस बार सोनभद्र के लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं। आपको सातवें और आखिरी चरण में वोट डालना है। अब हमारे आपके संकट के दिन खत्म होने जा रहे हैं। संकट के दिनों का केवल एक हफ्ता बचा है। चार जून को परिवर्तन का परिणाम आने वाला है।”

यादव ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी ने संविधान को भी खतरा पैदा कर दिया है। यह संविधान को भी बदलना चाहते हैं, इसलिए मैं आप सबसे निवेदन करना चाहता हूं जहां यह हमारे आपके भविष्य का चुनाव है, वहीं यह चुनाव संविधान बचाने का भी है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने परीक्षाओं के पेपर लीक कराये हैं ताकि नौजवानों को नौकरी ना देनी पड़े।

सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा ने अगर रिकॉर्ड बनाया है नौकरी न देने का तो ‘इंडिया’ गठबंधन भी रिकॉर्ड बनाएगा अपने नौजवानों को नौकरी देने का। जहां इन्होंने रिकॉर्ड बना लिया नौकरी छीनने का तो हम लोग नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाएंगे। हम 30 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे। हम अग्निवीर योजना की आधी अधूरी नौकरी को खत्म करके पक्की नौकरी देंगे।”

यादव ने कहा, ”इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम गरीब माता-बहनों के खाते में हर साल एक लाख रुपये पहुंचाएंगे। केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं देना होगा। पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी।

Tags: भाजपा सरकार बनी तो कानून
Previous Post

आगरा में हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़

Next Post

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर उड़ाए कचरे से भरे गुब्बारे

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
Next Post

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर उड़ाए कचरे से भरे गुब्बारे

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group