अयोध्या, सामान्य लोकसभा निर्वाचनके छठे चरण के अन्तर्गत अयोध्या में 55-अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत (विधानसभा-276-गोसाईगंज) में मतदान की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुई।
आज प्रातःकाल आयोग द्वारा निर्धारित समय से जनपद के सभी बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया के साथ मतदान प्रक्रिया का शुभारम्भ हुआ तथा प्रातः 7 बजे से वास्तविक मतदान की प्रक्रिया जनपद की सभी बूथों पर शुरू हुई।

सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ जनपद के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके पश्चात अधिकारीद्वय द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर व सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान का विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोल डे मॉनिटरिंग हेतु स्थापित इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम तथा जनपद में निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर करायी जा रही वेबकास्टिंग के लिए बनाये गये कन्ट्रोल रूम तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु बूथों पर बनायी गयी बुलावा टोली के कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
साथ ही 276-गोसाईगंज विधानसभा में चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संचालित पायी गयी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों यथा-प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव ब्लाक तारून, कम्पोजिट विद्यालय नेतवारी चतुरपुर, प्राथमिक विद्यालय पारागरीबशाह, प्राथमिक विद्यालय तारून, प्राथमिक विद्यालय किछूटी किशुनदासपुर, प्राथमिक विद्यालय केवलापुर उर्फ तकमीनगंज, श्री अनन्त इंटर कालेज खपराडीह, प्राथमिक विद्यालय बेला, प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज, प्राथमिक विद्यालय गोसाईगंज आदि का भ्रमण कर मौके पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों व मतदान कर्मियों से मतदान सम्बंधी आवश्यक जानकारी ली।
इस दौरान मतदान प्रकिया में लगे सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी।


