Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फैजाबाद संसदीय सीट से तीसरी बार जीतकर ‘हैट्रिक’ बनाने की जीतोड़ कोशिशों में लल्‍लू सिंह; बोले- राहुल, अखिलेश अल्पसंख्यक वोट खोने के डर से राम मंदिर नहीं आये

admin by admin
May 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अयोध्या, फैजाबाद संसदीय सीट से तीसरी बार जीतकर ‘हैट्रिक’ बनाने की जीतोड़ कोशिशों में लगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव इस ‘‘डर से अयोध्या में राम मंदिर नहीं जा रहे हैं कि उन्हें अल्पसंख्यकों के वोट नहीं मिलेंगे।’’

सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा कभी भी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करती।

सिंह से प्रश्न किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि गांधी और यादव यहां आने में झिझक रहे हैं तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा‘ से कहा, ”उन्हें लगता है कि अगर वे (राम मंदिर) जाएंगे, तो उन्हें अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा और इसलिए वे नवनिर्मित मंदिर के दर्शन करने नहीं जा रहे हैं।”

भाजपा सांसद ने कहा ”जुलाई 2005 में जब राम जन्मभूमि पर हथगोले फेंके गए और फिर एक आतंकवादी हमला हुआ तब उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव (सपा संरक्षक) की सरकार थी। विस्फोटों के बाद राज्य सरकार का एक भी मंत्री अयोध्या नहीं गया। इससे आप (उनके बारे में) समझ सकते हैं और वे दावा करते हैं कि वे भगवान राम के भक्त हैं।’’

पांच जुलाई 2005 को अयोध्या में हुए आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और अर्धसैनिक बल के सात जवान घायल हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

राहुल गांधी के इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रमुख हस्तियों और बड़े व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था जबकि गरीब लोग, मजदूर और किसान कहीं नहीं दिखे, सिंह ने कहा, ‘समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जिन्होंने मंदिर बनाने में मदद की थी को आमंत्रित किया गया था। उन्हें (गांधी) भी आमंत्रित किया गया था, इसके अलावा देश भर से संत भी उसमें उपस्थित थे।’’

दरअसल 12 फरवरी को गांधी ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में कहा कि उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और बड़े व्यापारी देखे, लेकिन गरीब लोग, मजदूर और किसान कहीं नहीं दिखे।’’

इस पर सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘उन्हें (गांधी) अपने इतिहास के बारे में बात करनी चाहिए। 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद वे (कांग्रेस) वह करने में विफल क्यों रहे जो मोदी ने (10 साल में) किया।’’

सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस की हुकूमत में गांवों में लोगों तक बिजली नहीं पहुंची, गरीबों के पास न तो घर थे, न शौचालय और न ही किसी के पास एलपीजी गैस कनेक्शन था। उन्होंने कभी इन (मुद्दों) पर विचार नहीं किया और अब बेकार की बातें कर रहे हैं।”

इन दावों का खंडन करते हुए कि विपक्षी दलों की एकता मौजूदा लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असर डाल सकती है 69 वर्षीय नेता ने कहा, ‘वहां (विपक्ष में) कौन है जो वे एकजुट होंगे? क्या कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश में कुछ है?’

यह पूछे जाने पर कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है, सिंह ने कहा, ‘हमने ऐसा कभी नहीं किया। आप अयोध्या के मुसलमानों से पूछ सकते हैं और अगर हमने ऐसा कुछ किया है तो बताएं।’

फैजाबाद लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं – दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर (आरक्षित), बीकापुर और अयोध्या।

दरियाबाद पड़ोसी जिले बाराबंकी में स्थित है जबकि चार अन्य विधानसभा क्षेत्र अयोध्या जिले में हैं। सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से विधायक हैं, जबकि दरियाबाद का प्रतिनिधित्व भाजपा के सतीश शर्मा, रुदौली का भाजपा के रामचंद्र यादव, बीकापुर का भाजपा के अमित सिंह चौहान और अयोध्या का प्रतिनिधित्व भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता करते हैं।

फैजाबाद लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। फैजाबाद से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Tags: फैजाबाद संसदीय सीट से तीसरी बार
Previous Post

एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट में लगी आग, कराई इमरजेंसी लेंडिंग

Next Post

क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई पतंजलि की सोन पापड़ी, असिसटेंट मैनेजर सहित 3 को हुई सजा

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group