Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकसभा निर्वाचन: नितीश कुमार व राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन में मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेटो को एमपीएस ऐप के उपयोग के दिए निर्देश

मजिस्ट्रेट को एमपीएस ऐप प्रत्येक 2 घंटे पर मतदान प्रतिशत उपलब्ध कराएं कराने के निर्देश

admin by admin
May 18, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अयोध्या, फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण एवम् पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन में मतदान ड्यूटी में लगे समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवम् पुलिस अधिकारियों/सुरक्षा बलों के अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव आयोग के निर्देशों एवम् बारीकियों से अवगत कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त मे मजिस्ट्रेट को अपने अपने क्षेत्र में निरंतर उपस्थित/भ्रमणशील रहकर माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

माननीय आयोग के निर्देशानुसार समय समय पर सूचनाएं यथा मॉक पोल, मतदान प्रतिशत, मतदान समाप्ति आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर समय से पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवम् मतदेय स्थल तक समय से पहुंचना सुनिश्चित कराएं।

सभी मजिस्ट्रेट एमपीएस ऐप इंस्टॉल कर लें और माननीय आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक 2 घंटे पर मतदान प्रतिशत उपलब्ध कराएं।

मतदाता को मतदान केन्द्र पर अपनी पहचान बताने हेतु मतदान केंद्र पर ले जाने वाले सभी 13 पहचान पत्रों की जानकारी रखें।

मतदान केंद्र के 100 मीटर परिधि में किसी भी प्रकार का कैंप नहीं लगाया जा सकता है। इस बार ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों का मानदेय सीधे कार्मिक के खाते में जाएगा।

कोई किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा, रात्रि में मतदेय स्थल पर ही रहना होगा कहीं अन्यत्र नहीं।

सभी पुलिस के कार्मिक एवं मतदान कार्मिक मतदाताओं के साथ मर्यादित व्यवहार करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवम् सेक्टर पुलिस ऑफीसर्स अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत के समस्त बूथों का भ्रमण कर लें एवं उनके अच्छे से समझ लें।

यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के साथ मृदु भाषा का प्रयोग हो तथा किसी भी प्रकार से मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना आने पाए और लोकतंत्र को मजबूत एवं जीवंत बनाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कर उन्हें मताधिकार करने की सुगम सुविधा प्रदान करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों को सावधानियों, सुरक्षा, आयोग के निर्देशों के बारे में अच्छे से निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान दिवस पर किसी भी व्यक्ति से किसी भी स्थिति में किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें।

प्रत्येक बूथ पर एक बार में एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट उपस्थित रहेगा, एजेंट के बैठने हेतु नियमानुसार स्थान निर्धारित कर लेना है।

जिस भी थाना क्षेत्र में आपका मतदान केंद्र है से संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी का नंबर सेव कर लें। कंट्रोल रूम का नंबर भी अनिवार्य रूप से मोबाइल में सेव कर लें,

ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संबंधित को सूचना प्रदान कर सकें।

पुलिस के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों को एक बार अनिवार्य रूप से भ्रमण कर उसका अवलोकन कर लें।

Previous Post

Chhattisgarh: एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद

Next Post

दिल्ली में नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन
अयोध्या

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post

दिल्ली में नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group