Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार गिरफ्तार; आप का दावा – मालीवाल को भाजपा ने किया ‘ब्लैकमेल’

admin by admin
May 18, 2024
in देश, राजनीति
0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ‘आप’ ने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ब्लैकमेल’ किया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रही हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया। एक दिन पहले, मालीवाल ने तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री से मिलने गयी थीं तब उनके सहयोगी कुमार ने उनपर पूरी ताकत से प्रहार किया, उन्हें थप्पड़ मारा तथा छाती एवं पेट पर लात से मारा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह सुबह केजरीवाल से मिलने गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस उनसे और पूछताछ करने के लिए उन्हें हिरासत में देने का आग्रह करेगी।

पुलिस ने कहा है कि उसने मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य कर्मियों समेत कम से कम 10 लोगों के बयान दर्ज किये हैं जो 13 मई को कथित हमले के वक्त मौके पर मौजूद थे।

गिरफ्तारी से पहले दिन में, कुमार ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि वह जांच में सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन उसे (पुलिस को) मालीवाल के खिलाफ उनकी शिकायत पर भी गौर करना चाहिए।

शुक्रवार को कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि मालीवाल ने 13 मई को अनधिकृत रूप से प्रवेश पाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा का उल्लंघन किया और वहां हंगामा किया।

मुख्यमंत्री के सहयोगी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने उन्हें (मालीवाल को) रोकने की कोशिश की तब उन्होंने उन्हें गालियां दीं।

इस बीच, आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर दिल्ली पुलिस निष्पक्ष है तो उसे मालीवाल के खिलाफ कुमार की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए।

आतिशी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ के साथ बातचीत में दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल अवैध नियुक्ति मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं, इसलिए उन्हें भाजपा ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘‘वह अंदर क्यों गईं? वह मुलाकात का समय लिये बिना मुख्यमंत्री आवास पर क्यों पहुंचीं? उस दिन अरविंद केजरीवाल व्यस्त थे और उनसे नहीं मिले। अगर वह उस दिन उनसे मिले होते, तो बिभव कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उनके (केजरीवाल के) खिलाफ लगाए जा सकते थे।’’

उन्होंने कहा कि मालीवाल को भाजपा ने इस ‘साजिश’ का चेहरा बनाया है।

आप नेता ने कहा, ‘‘भाजपा का एक ‘पैटर्न’ है। पहले वे (भाजपा वाले) मामले दर्ज कराते हैं और फिर नेताओं को जेल भेजने की धमकी देते हैं। स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में आरोपों का सामना कर रही हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस स्थिति में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।’’

इस बीच, घटना के दिन का मालीवाल का एक और कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मी मालीवाल को हाथ पकड़कर केजरीवाल के आवास से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन जैसे ही वे मुख्य द्वार से बाहर निकलती हैं, मालीवाल अपना हाथ छुड़ा लेती हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को मालीवाल की चिकित्सकीय जांच की गई। ‘मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट’ (एमएलसी) के अनुसार, मालीवाल के ‘‘बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग तीन गुना दो सेंटीमीटर आकार के और दायीं आंख के नीचे गाल पर लगभग दो गुना दो सेंटीमीटर आकार के चोट के निशान हैं।

इस बीच, भाजपा ने आप नेताओं पर ‘काट-छांट’ किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर मालीवाल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।

मालीवाल ने कुमार के खिलाफ लगाये मारपीट के अपने आरोप को ‘बेबुनियाद’ करार देकर खारिज करने को लेकर ‘आप’ पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ‘गुंडों के दबाव में’ घुटने टेक दिये हैं और वह उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है।

मालीवाल ने कहा कि ‘आप’ यह स्वीकार करने के दो दिन बाद पलट गयी कि कुमार ने उनके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया था।

Tags: बिभव कुमार गिरफ्तार
Previous Post

शाहजहांपुर में झगड़े में दो लोगों पर चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

Next Post

भूकंप से कांपी घाटी की धरती, रिक्टर स्केल पर रही 3.5 तीव्रता

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

भूकंप से कांपी घाटी की धरती, रिक्टर स्केल पर रही 3.5 तीव्रता

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group