Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वेब पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्वनियामक इकाई WJSA का पुनर्गठन; प्रोफेसर संजय द्विवेदी बने चेयरमैन

admin by admin
May 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

भोपाल, देश की सबसे बड़े वेब पत्रकारों के संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय से निबंधित स्व नियामक इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी (डबल्यूजेएसए) का पुनर्गठन करते हुए प्रो. संजय द्विवेदी पूर्व महानिदेशक भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली और पूर्व प्रभारी कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल को चेयरमैन मनोनीत किया है।

बिहार के सेवानिवृत्त आईपीएस कथाकार, कवि एवं लेखक ध्रुव नारायण गुप्त को सेवानिवृत्त पुलिस उच्चाधिकारी मानद सदस्य और सेवानिवृत्त आईएएस ओम प्रकाश यादव को सेवानिवृत्त प्रशासनिक उच्चाधिकारी मानद सदस्य मनोनीत किया गया है।

केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा अपने न्यूज़ पोर्टल सदस्यों के साथ आईटी इंटरमेडिएरी गाईड लाईन्स व डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 की धारा 12 के तहत निबंधित सात सदस्यीय इस एसआरबी में देश के वरिष्ठ पत्रकार उदय चन्द्र सिंह को वरिष्ठ पत्रकार मानद सदस्य और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता किंकर कुमार को मानद विधिक सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व की भांति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार अधिवक्ता रंगकर्मी डॉ अमित रंजन को कार्यालयी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह पुनर्गठन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया गया है।

पटना में स्व नियामक इकाई डबल्यूजेएसए की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी नियामक इकाई डबल्यूजेएसए इन महानुभावों के साथ वेब पत्रकारिता में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को स्थापित करेगी बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की वेब पत्रकारिता को नये आयाम प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वत: सिद्ध पत्रकारिता के अध्यापक ही जब स्व नियामक इकाई के चेयरमैन हैं तब सामाजिक, प्रशासनिक, पुलिसिंग, पत्रकारिता और विधि से जुड़े महानुभावों से सज्जित यह इकाई देश विदेश में वेब पत्रकारिता को वैश्विक पहचान दिलाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ माधो सिंह, डॉ लीना, संजीव आहूजा, राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ ओझा, राष्ट्रीय सचिव मधूप मणि पिक्कू, चंदन कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार, संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा, शैलेंद्र झा, नलिनी भारद्वाज, चंदन राज, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष मनोकामना सिंह, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, सह कार्यालय सचिव राम बालक राय, सह सचिव संगठन अभिषेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरली मनोहर श्रीवास्तव।

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण, उपाध्यक्ष केशव सिंह, आलोक कुमार डब्ल्यू, महासचिव अनूप नारायण सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रसून सहित बिहार और दिल्ली चैप्टर के सभी पदधारक और संगठन के सभी सदस्यों ने नयी स्व नियामक इकाई को बधाई प्रेषित करते हुए स्वागत किया है।

Tags: बने चेयरमैनवेब पत्रकारों की सबसे
Previous Post

कानून प्रवर्तन एजेंसियों का रूप धारण कर साइबर अपराधियों द्वारा ‘ब्लैकमेल’ और ‘डिजिटल अरेस्ट’ की घटनाओं के खिलाफ अलर्ट जारी

Next Post

SRH vs GT आज: सनराइजर्स की नजरें प्लेआफ में जगह बनाने पर, प्रतिष्ठा के लिये खेलेगा गुजरात

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post

SRH vs GT आज: सनराइजर्स की नजरें प्लेआफ में जगह बनाने पर, प्रतिष्ठा के लिये खेलेगा गुजरात

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group