अयोध्या, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 273- मिल्कीपुर विधानसभा के समस्त मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण आज कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में दिलाया गया।
दोनों पालियां में कुल 458 पोलिंग पार्टियों के कुल 1832 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दोनों पाली मिलाकर कुल 7 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राथमिक की दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
इसी क्रम में कल दिनांक 15 मई 2024 को 274-बीकापुर विधानसभा के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए के द्वारा कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद अयोध्या में 54-फैजाबाद लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान दिनांक: 20.05.2024 तथा 55-अम्बेडकरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 276 गोसाईगंज विधानसभा जो जनपद अयोध्या के अंतर्गत आता है, में मतदान दिनांक 25.05.2024 को होना है।
उक्त के दृष्टिगत जनपद अयोध्या में मतदान दिनांक: 20.05 2024 एवं 25.05.2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।








