Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोस चुनाव में 2019 की तुलना में अधिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है: दिल्ली सीईओ

admin by admin
May 14, 2024
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पिछले आम चुनाव की तुलना में अधिक प्रौद्योगिक का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा अधिकारी चुनाव प्रबंधन के लिए मोबाइल ऐप्लीकेशन पर निर्भर हैं।

कृष्णमूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि प्रौद्योगिकी ने न केवल चीजों को आसान बना दिया है, बल्कि इससे काफी पारदर्शिता भी आई है।

प्रौद्योगिकी का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा है, इस बारे में कृष्णमूर्ति ने कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने एक ऐप्लीकेशन (ऐप) विकसित किया है जिसके माध्यम से संबंधित हितधारक नकदी जब्त किए जाने की स्थिति में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया, “ मसलन, उड़नदस्ते ने नकदी पकड़ी। वे ऐप पर सूचित करेंगे और फिर इसकी जानकारी आयकर विभाग के पास जाएगी और वे सक्रिय होंगे। इसी तरह, मादक पदार्थ या शराब की जब्ती होने पर इसकी सूचना स्वापक नियंत्रण ब्यूरो या आबकारी विभाग को जाएगी।”

कृष्णमूर्ति ने कहा, “ कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर रहा है और यह सारे आंकड़े निचले स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग के स्तर तक ऑनलाइन जा रहे हैं।”

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए निर्वाचन आयोग काफी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है।

साल 2019 के लोकसभा चुनावों और वर्तमान चुनावों के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए, कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘चुनाव कमोबेश एक ही मानक प्रक्रिया का पालन करते हैं। लेकिन प्रौद्योगिकी ने चीजों को आसान बना दिया है और पारदर्शिता न सिर्फ अधिकारियों के लिए आई है बल्कि मतदाताओं के लिए भी आई है।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 95 प्रतिशत मतदाताओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।

कृष्णमूर्ति ने कहा, “अगर आप मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको मतदाता पंजीकरण केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। मतदाता सेवा पोर्टल, बीएलओ ऐप और मतदाता हेल्पलाइन है। आप फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।”

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 के आम चुनाव में करीब 60 फीसदी वोट पड़े थे।

दिल्ली में 25 मई के आसपास भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के बावजूद कृष्णमूर्ति को उम्मीद है कि इस बार मत प्रतिशत अच्छा रहा है।

दिल्ली की सभी सात सीट पर आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

Previous Post

वाहनों के प्रदूषण मानदंडों और ‘थर्ड पार्टी’ बीमा के लिए सही संतुलन बनाना होगा: उच्चतम न्यायालय

Next Post

Flight में Chori: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हाई क्लास चोर!; विमान में यात्रा के दौरान पार करता था गहने

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

Flight में Chori: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हाई क्लास चोर!; विमान में यात्रा के दौरान पार करता था गहने

Recent Posts

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group