Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाहनों के प्रदूषण मानदंडों और ‘थर्ड पार्टी’ बीमा के लिए सही संतुलन बनाना होगा: उच्चतम न्यायालय

admin by admin
May 14, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि प्रथम दृष्टया यह सुनिश्चित करने के लिए सही संतुलन बनाना होगा कि वाहन प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) मानदंडों के अनुरूप रहें और साथ ही उनका ‘थर्ड पार्टी’ बीमा भी हो।

न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी शीर्ष अदालत के 10 अगस्त, 2017 के आदेश में संशोधन का आग्रह करने वाले एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए की।

संबंधित आदेश में कहा गया था कि बीमा कंपनियां किसी वाहन का बीमा तब तक नहीं करेंगी जब तक कि वाहन धारक के पास बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के दिन वैध पीयूसी प्रमाणपत्र न हो।

सामान्य बीमा परिषद की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 146 और 147 के तहत ‘थर्ड पार्टी’ बीमा कराना अनिवार्य है।

मेहता ने कहा कि शीर्ष अदालत ने अगस्त 2017 में कहा था कि जब तक पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं होगा, बीमा कंपनियां ‘थर्ड पार्टी’ बीमा नहीं देंगी।

उन्होंने कहा, ‘क्या हुआ है, पीयूसी के अभाव में, हमारे सर्वेक्षण के अनुसार 55 प्रतिशत वाहन बिना बीमा के हैं।’

मेहता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 55 प्रतिशत वाहन बिना बीमा के हैं और इसका अर्थ है कि यदि उनसे कोई दुर्घटना होती है तो पीड़ित को मुआवजा नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पीयूसी मानदंडों का अनुपालन किया जाना चाहिए और यथासंभव सख्त मानदंड लागू किए जाने चाहिए, उदाहरण के लिए यदि वाहन का पीयूसी नहीं है, तो पेट्रोल न दिया जाए।

प्रदूषण मामले में न्याय मित्र के रूप में शीर्ष अदालत की सहायता कर रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को विशेषज्ञ निकाय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को भेजा जा सकता है।

पीठ ने कहा, ”दोनों के बीच संतुलन बनाना होगा।” इसने कहा, ‘एक तो प्रदूषण नियंत्रण होना चाहिए और दूसरा, अगर इतने सारे वाहन बिना ‘थर्ड पार्टी’ बीमा के रहेंगे तो दुर्घटना की स्थिति में गंभीर समस्या होगी।’

मेहता ने कहा कि हो सकता है कि किसी दुर्घटना की स्थिति में अदालती आदेश के बावजूद वाहन मालिक के पास भुगतान करने के लिए पैसे न हों, जबकि बीमा के मामले में कंपनी इसके लिए बाध्य होती है।

पीठ ने कहा कि मेहता ने बताया है कि अदालत के अगस्त 2017 के निर्देश के मद्देनजर, बड़ी संख्या में वाहन ‘थर्ड पार्टी’ बीमा नहीं ले रहे हैं और दुर्घटनाओं की स्थिति में दावेदारों को मुआवजा मिलना मुश्किल हो रहा है।

इसने कहा, ‘प्रथम दृष्टया, हमारा विचार है कि यह सुनिश्चित करने के लिए सही संतुलन बनाना होगा कि वाहन पीयूसी मानदंडों के अनुरूप रहें, लेकिन साथ ही, सभी वाहनों का ‘थर्ड पार्टी’ बीमा भी होना चाहिए।’

पीठ ने मेहता और न्याय मित्र को समाधान निकालने की अनुमति दे दी ताकि अगस्त 2017 के आदेश में उचित संशोधन किया जा सके।

न्यायालय ने आवेदन को 15 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया और मेहता तथा न्याय मित्र दोनों को अगली तारीख से पहले सुझाव देने को कहा।

Tags: वाहनों के प्रदूषण मानदंडों
Previous Post

महाराष्ट्र में एक साथ मिले नए वैरिएंट KP.2 के 91 मरीज

Next Post

लोस चुनाव में 2019 की तुलना में अधिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है: दिल्ली सीईओ

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

लोस चुनाव में 2019 की तुलना में अधिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है: दिल्ली सीईओ

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group