Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मायावती उवाच: उनकी पार्टी को केन्द्र में सत्ता में आने पर ‘अवध क्षेत्र’ बनेगा अलग राज्य !! पढ़े..

admin by admin
May 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के केन्द्र की सत्ता में आने पर ‘अवध क्षेत्र’ को अलग राज्य बनाया जाएगा।

मायावती ने लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा, ”लखनऊ से अवध क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि अवध को अलग राज्य बनाया जाए। जब केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो अवध क्षेत्र को अलग से राज्य बनाया जाएगा, जिसमें लखनऊ भी आता है।

नवंबर 2011 में मायावती की तत्कालीन सरकार ने उत्तर प्रदेश को चार राज्यों पूर्वांचल, पश्चिम प्रदेश, अवध प्रदेश और बुन्देलखंड में बांटने का विधेयक पारित किया था।

हालांकि, केंद्र की तत्कालीन कांग्रेसनीत गठबंधन सरकार ने कई स्पष्टीकरण मांगते हुए उसे राज्य सरकार के पास वापस भेज दिया था।

बसपा प्रमुख ने केंद्र की सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश में अपने चार बार के शासन की ही तरह सर्वजन हितकारी काम करने का इरादा भी जताया।

मायावती ने अपने भाषण में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विरोधी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण को पूरी तरह खत्म कर दिया था।

उन्होंने कहा कि जब पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए बसपा संसद में संशोधन विधेयक लाई तो उस वक्त कांग्रेस सत्ता में थी और भाजपा विपक्ष में। उन्होंने कहा कि उस वक्त दोनों पार्टियां अंदरखाने मिल गईं और सपा को आगे करके उन्होंने इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव हो रहा है तो यह सभी पार्टियां आरक्षण देने की बात कह रही हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि देश के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से एससी-एसटी वर्गों के आरक्षण का कोटा पूरी तरह भरे जाने के लिये एक आयोग बनाने के लिए कहा था मगर कांग्रेस इसके लिये तैयार नहीं हुई।

मायावती ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप आंबेडकर को पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी तरह केंद्र की तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार द्वारा मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किये जाने का कांग्रेस और भाजपा समेत तमाम विरोधी पार्टियों ने डटकर विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि इन वर्गों के प्रति इन पार्टियों की मानसिकता आज तक नहीं बदली है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र और राज्यों में विरोधी पार्टियों की सरकारों के शासन में निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था किए बिना ही बड़े-बड़े पूंजीपतियों को काम दिए जाने के कारण पिछड़ों और दलित वर्गों को आरक्षण का लाभ बहुत कम मिल पा रहा है।

केन्द्र सरकार की मुफ्त राशन योजना का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि आप लोगों को जो थोड़ा सा मुफ्त में राशन दिया जा रहा है, उसके बदले में भाजपा के लोग चुनाव में गांव-गांव जाकर कह रहे हैं कि आपने भाजपा का नमक खाया है, उसके बदले में वोट देना चाहिए।

मायावती ने कहा, ‘‘मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि आप लोगों को जो राशन मुफ्त में दिया जाता है वह भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के लोगों की जेब से नहीं बल्कि जनता से प्राप्त कर के पैसे से आता है। यह कोई भाजपा और आरएसएस की मेहरबानी नहीं है। आपने अपना नमक खाया है। भाजपा और आरएसएस का नहीं।

Tags: मायावती उवाच: उनकी पार्टी
Previous Post

नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने प्रचण्ड नीत सरकार से इस्तीफा दिया

Next Post

यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर करीब 58.09% मतदान, लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा वोटिंग

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post

यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर करीब 58.09% मतदान, लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा वोटिंग

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group