अयोध्या, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धुआंधार प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इटावा के बाद अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां वे राम जन्मभूमि मंदिर में जाकर रामलला का आशीर्वाद लेने वाले हैं। इसके बाद उनका एक भव्य रोड शो भी शुरू हो चुका है। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से राम जन्मभूमि के लिए सड़क मार्ग से उनका काफिला रवाना हुआ। थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे। रामलला के दरबार में पीएम मोदी ने पूजन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भगवान श्रीराम के समक्ष दंडवत प्रणाम किया।


