Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन से जुड़े प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

admin by admin
May 3, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अयोध्या, लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक पी0 आकाश (आईएएस) ने आज जिलाधिकारी न्यायालय में स्थापित नामांकन कक्ष, पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।

सामान्य प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 54-फैजाबाद लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए हो रहे नामांकन कार्य को देखा और वहां उपस्थित रिटर्निंग ऑफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार से अब तक हुई नाम निर्देशन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।  सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम सदर राज कुमार पांडेय भी मौके पर मौजूद रहे।

तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर ईवीएम के रख रखाव आदि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अगले चरण में सामान्य प्रेक्षक  ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि जिले के पांचवे चरण की तीन विधानसभाओं यथा-मिल्कीपुर, बीकापुर व अयोध्या के पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से की जाएगी तथा रूदौली विधानसभा के पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से की जायेगी एवं छठे चरण के लिए अम्बेडकर नगर लोकसभा के अंतर्गत जनपद अयोध्या की विधानसभा गोसाईगंज के पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से की जायेगी तथा जनपद की सभी विधानसभाओं का स्ट्रांग रूम राजकीय इंटर कालेज में स्थापित किया जायेगा।

प्रेक्षक द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूमों का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

सामान्य प्रेक्षक पी0 आकाश सर्किट हाउस अयोध्या के कक्ष सं0–07 में रूके हुये है, जहां कोई भी प्रत्याशी या सामान्य व्यक्ति उनसे प्रातः 9ः30 बजे से 10ः30 बजे तक मिल सकता है तथा दूरभाष नं0 9935576060 पर सम्पर्क कर सकता है।

Tags: अयोध्या: निर्वाचन आयोग द्वारा
Previous Post

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर मोदी का राहुल पर तंज, कहा: डरो मत, भागो मत

Next Post

Mausam: कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला, तेज हवाएं, आंधी तूफान की चेतावनी

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

Mausam: कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला, तेज हवाएं, आंधी तूफान की चेतावनी

Recent Posts

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group