Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा: करण भूषण शरण सिंह ने पार्टी नेतृत्व और जनता का किया आभार व्यक्त

admin by admin
May 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

गोंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करण भूषण शरण सिंह ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें मौका दिया जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व और कैसरगंज की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार शाम उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा ने छह बार के सांसद रहे बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।

पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करण भूषण शरण सिंह ने कहा,”पार्टी ने मुझे मौका दिया, इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व और कैसरगंज की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

 

उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा आज करण भूषण को टिकट दिए जाने की सुगबुगाहट के साथ ही उनके बिश्नोहर पुर स्थित आवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। टिकट की आधिकारिक रूप से घोषणा होते ही वह हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए अयोध्या प्रस्थान कर गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,”आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा चुनाव हेतु उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को हृदयतल से बधाई। जय हो-विजय हो।”

पार्टी की तरफ से करण भूषण सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा होने से पूर्व ही बृहस्पतिवार सुबह उनके प्रतिनिधि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चार सेट नामांकन पत्र प्राप्त किये।

जानकारी के अनुसार, वह कैसरगंज सीट पर नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके प्रतिनिधि जगन्नाथ तिवारी ने बृहस्पतिवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से चार सेट नामांकन पत्र प्राप्त किये।

अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह के गुरु महन्थ ज्ञान दास महराज का लिया आशीर्वाद

इससे पूर्व बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा सदर से विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा : ‘करण भूषण सिंह, आपके आशीर्वाद का आकांक्षी-कैसरगंज।’

आज सुबह करण भूषण सिंह का एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है, जिसमें वह अपने सांसद पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज लोकसभा सीट से अलग-अलग छह बार के सांसद रहे पूर्वांचल के बाहुबली क्षत्रिय नेता बृजभूषण शरण सिंह पर देश के नामी पहलवानों बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट ने संगीन आरोप लगाये और उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उसके बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता वाले रेसलिंग फेडरेशन को निलंबित कर दिया था ।

ऐसे में उनके टिकट कटने की ज्यादा संभावना थी, किंतु उत्तर प्रदेश में छह से सात फीसद क्षत्रिय मतदाताओं को देखते हुए पार्टी लंबे समय से नफा-नुकसान के गणित में उलझी थी। बताया जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में क्षत्रिय मतदाताओं के संभावित नाराजगी को ध्यान में रखते हुए उनके 34 वर्षीय छोटे बेटे को प्रत्याशी बनाया गया।

करण भूषण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया अवध विद्यालय से बीबीए तथा एलएलबी की पढ़ाई की है। वह राष्ट्रीय ‘ट्रैप शूटर’ हैं। उनकी शादी नेहा सिंह से हुई है, जो एक स्कूल की संचालिका हैं। उनके एक पुत्र और पुत्री है।

महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण सिंह पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी को हुए कुश्ती संघ के चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से उप्र. कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था। वह उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा नवाबगंज जिला गोंडा के अध्यक्ष भी हैं।

Tags: गोंडा: करण भूषण शरण सिंह
Previous Post

Washington: कलयुगी पिता की हैवानियत; 6 साल के ट्रेड मिल में दौड़ाता था पिता, मौत, वीडियो वायरल

Next Post

Covaxin वाले भारत बायोटेक ने बड़ा दावा कर दिया? Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
Next Post

Covaxin वाले भारत बायोटेक ने बड़ा दावा कर दिया? Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group