अयोध्या, रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पटरंगा थाना क्षेत्र में सीओ आशीष निगम के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें थाना अध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक मदनपाल, उपनिरीक्षक हरिकेश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
ग्राम पंचायत खुर्दहा के प्राथमिक विद्यालय में व ग्राम पंचायत खेदीपुर में ग्राम प्रधान शुशील कुमार के आवास पर लगाई गई चौपाल में सीओ रुदौली आशीष निगम ने शीघ्र ही क्षेत्र में होने जा रहे सामान्य लोकसभा चुनाव में भयमुक्त होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने के लिए चौपाल में आए हुए लोगों से कही।
सीओ ने कहा की मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी सभी लोग निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने मतदाताओं से भय मुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान खुर्दहा अमरेश कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान खेदीपुर, सुशील कुमार व राजेश कुमार, सुनील कुमार, लौकुश, दिनेश कुमार, एजाज अहमद, मोहम्मद हसीब, इमरान अहमद, अल्ताफ, राम किशोर बाबा, अशोक कुमार, मिथुन, मौलवी इलियास, राम चन्दर, पप्पू, देशराज बाबा व राम तीरथ सहित काफी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।


