अयोध्या, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के पंचम चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की कार्यवाही भी प्रशासन द्वारा की जा रही है।
आज को 54-फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामाकन किया।

समाजवादी पार्टी से अवधेश प्रसाद ने दो सेटों में, बहुजन समाज पार्टी से सच्चिदानंद ने एक सेट में व मौलिक अधिकार पार्टी से कंचन यादव ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि आज 07 प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों द्वारा 07 सेट नामांकन फार्म लिये गये।
इस प्रकार अभी तक कुल 35 लोगो द्वारा 44 सेट नामांकन पत्र लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 54 लोकसभा फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री स्वाति शर्मा, ए0आर0ओ0/उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय सहित नामांकन एवं अन्य चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारीगण मौजूद रहे।








